नई-नवेली गाड़ी का डिब्बे से बाहर निकलने का उत्साह अलग ही होता है, लेकिन जब ज्यादा ‘ओवर-कॉन्फिडेंस’ और ‘होशियारी’ सिर चढ़कर बोलने लगे, तो खुशी का यह पल मिनटों में कॉमेडी शो में तब्दील हो जाता है. सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही अतरंगी और हंसा-हंसाकर लोट-पोट कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. ट्रक की ऊपरी मंजिल से ब्रांड न्यू पॉलीथीन में लिपटी स्कूटी को नीचे उतारते वक्त भाई साहब ने ऐसी स्टंटबाजी दिखाने की कोशिश की कि बैलेंस बिगड़ गया, टायर स्लिप हुआ और स्कूटी समेत सीधे कीचड़ के गड्ढे में ‘लैंडिंग’ हो गई.
ऊंचाई से रैंप पर उतारी स्कूटी, फिर हुआ तगड़ा पोपट
वायरल तस्वीरों और वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दो-मंजिला विशाल कंटेनर ट्रक नई स्कूटियों की डिलीवरी करने पहुंचा था. ट्रक की ऊपरी मंजिल से जमीन तक एक लंबा और ढलानदार लोहे का रैंप लगाया गया था. आमतौर पर ऐसी गाड़ियों को रैंप से उतारते समय दो-तीन लोग पैदल पकड़कर धीरे-धीरे नीचे लाते हैं, लेकिन हमारे ‘प्रो-ड्राईवर’ भाई साहब को तो स्वैग दिखाना था! वे पन्नी से पैक हुई चमचमाती स्कूटी पर खुद ही बैठ गए और उसकी हेडलाइट जलाकर हीरो की तरह रैंप से नीचे उतारने लगे.
भाई साहब कीचड़ में ऊपर से गिरी नई नवेली स्कूटी
जैसे ही स्कूटी ढलान से नीचे उतरी, गीली जमीन और कीचड़ की वजह से स्कूटी का अगला पहिया बुरी तरह स्लिप हो गया. बस फिर क्या था! ‘अंकल जी’ का सारा कॉन्फिडेंस हवा हो गया और वे स्कूटी के साथ हवा में कलाबाजी खाते हुए सीधे सामने भरे कीचड़ और मटमैले पानी के गड्ढे में धड़ाम से जा गिरे.
‘वीडियो का सबसे मजेदार हिस्सा वह सीन है जहां भाई साहब कीचड़ में चित पड़े हुए हैं और उनके ऊपर चमचमाती पॉलीथीन में लिपटी स्कूटी उल्टी पड़ी नज़र आ रही है. जिस नई गाड़ी पर एक खरोंच भी बर्दाश्त नहीं होती, उसका पहला ही टेस्ट-ड्राइव सीधे नाले के पानी में हो गया. पास खड़े बाकी साथी जो पहले हीरोइज्म देख रहे थे, अचानक हुए इस ‘पोपट’ को देखकर दंग रह गए और मदद के लिए दौड़े.
यह भी पढ़ें: कचरा छोटा, सीख बड़ी… दादर स्टेशन पर यात्रियों ने बैग में रखा कूड़ा
सोशल मीडिया पर आई प्रतिक्रियाओं की बाढ़, यूजर्स ने लिए मजे
जैसे ही यह क्लिप इंस्टाग्राम पर पोस्ट हुई, नेटिजन्स ने इस पर चटकारे लेना शुरू कर दिया. लोग बंदे के ‘ओवर-स्मार्ट’ बनने और फिर हुए इस अंजाम पर जमकर ठहाके लगा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…”इसे कहते हैं बिना पूजा कराए गाड़ी का सीधा ‘जल-अभिषेक’. भाई ने तो शोरूम से निकलते ही कीचड़ टेस्ट भी कर लिया.” दूसरे यूजर ने कमेंट किया…”इतना एटीट्यूड तो रॉकेट लॉन्च करने वाले में भी नहीं होता, जितना भाई में रैंप से स्कूटी उतारते वक्त था! तगड़ा मोये-मोये हो गया.”
यह भी पढ़ें: बारिश होते ही बेंगलुरू में 1200 के पार पहुंचा ऑटो किराया, इंटरनेट पर मचा बवाल





