दिवाली पर फोन खरीदें कम दाम में, मिल सकती है 50% तक छूट

दिवाली पर फोन खरीदें कम दाम में, मिल सकती है 50% तक छूट


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • शाओमी की दिवाली सेल 8 अक्टूबर से होगी शुरू.
  • स्मार्टफोन और गैजेट्स पर 50% तक छूट मिलेगी.
  • Redmi A7 Pro 5G, फ्लैगशिप फोन पर भी स्पेशल छूट.
  • एक्सचेंज ऑफर, नो-कॉस्ट EMI और बैंक डील्स होंगी.

दिवाली से पहले नया फोन लेने की सोच रहे हैं. तो कुछ दिन रुकना फायदेमंद हो सकता है. हर साल दिवाली के आसपास  सभी बड़े ब्रांड्स अपने ग्राहकों के लिए ऐसे-ऐसे धमाकेदार ऑफर्स लेकर आते हैं जिन्हें देखकर किसी का भी दिल ललचा जाए. इस बार स्मार्टफोन बनाने वाली दिग्गज कंपनी शाओमी (Xiaomi) ने अपनी बंपर दिवाली सेल का ऐलान कर दिया है. अगर आप भी इस फेस्टिव सीजन अपने पुराने फोन को बदलकर कोई नया बजट स्मार्टफोन घर लाने का मन बना रहे हैं.

तो यह बिल्कुल सही मौका है. कंपनी इस बार चुनिंदा स्मार्टफोन्स और गैजेट्स पर आधे यानी पूरे 50 प्रतिशत तक की भारी-भरकम छूट दे रही है.  इतना ही नहीं इसके साथ ही कुछ खास मॉडल्स के साथ कमाल के फ्री गिफ्ट्स भी मिल रहे हैं. चलिए आपको बताते हैं  कि इस दिवाली सेल में आपके लिए कौन-कौन सी शानदार डील्स इंतजार कर रही हैं और आप कैसे इसका पूरा फायदा उठा सकते हैं. 

इस फोन पर 50% तक छूट

Diwali with Xiaomi Sale 8 अक्टूबर से शुरू होगी. डील में शाओमी के किफायती स्मार्टफोन Redmi A7 Pro 5G पर इस समय गजब की डील मिल रही है. वैसे तो इस फोन की ओरिजिनल कीमत 14999 रुपये है. लेकिन फेस्टिव ऑफर्स और डील्स के चलते यह बजट में बहुत ही कम दाम में मिल रहा है. इस पर तकरीबन 50% की छूट मिल सकती है.

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें 6.9 इंच की बड़ी 120Hz डिस्प्ले, स्मूथ परफॉर्मेंस के लिए यूनिसोक T8300 प्रोसेसर और पावरफुल बैकअप के लिए 6300mAh की दमदार बैटरी दी गई है. इसके अलावा फोटोग्राफी के लिए 32MP का रियर कैमरा और आधुनिक फीचर्स मिलते हैं. जो इस कीमत में इसे पैसा वसूल बनाते हैं.

दिवाली पर फोन खरीदें कम दाम में, मिल सकती है 50% तक छूट

इन पर भी तगड़ी छूट

कंपनी के कई और स्मार्टफोन पर सीधे 15000 रुपये तक की बचत का मौका मिल सकता है. खरीदारी के लिए एक्सचेंज डील और नो-कॉस्ट EMI के ऑप्शन भी मिलेंगे. सेल की बड़ी डील Xiaomi 17 Ultra पर है. इसे बैंक ऑफर और 10000 रुपये की एक्सट्रा बचत के बाद 129999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. इस फोन के साथ 19999 रुपये की Photography Kit Pro भी फ्री मिलेगी. यह किट उन लोगों के काम आ सकती है जो फोन से फोटो और वीडियो ज्यादा लेते हैं. फ्लैगशिप फोन खरीदने का प्लान है तो सेल मिस न होने दें.

Redmi सीरीज के फोन भी होंगे सस्ते

Redmi Note 15 SE का 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला बेस मॉडल ऑफर के बाद 22999 रुपये में मिलेगा. इसकी मौजूदा लिस्टेड कीमत 25999 रुपये बताई गई है. इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 24999 रुपये होगी. ज्यादा स्टोरेज चाहिए तो 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला मॉडल 26999 रुपये में मिलेगा. 

Redmi Turbo 5 5G की कीमत बैंक छूट के बाद 37999 रुपये रह जाएगी. इसकी लिस्टेड कीमत 41999 रुपये है. Redmi Note 17 सीरीज में बेस Redmi Note 17 को 26000 रुपये से कम कीमत पर खरीदा जा सकेगा. Note 17 Pro की शुरुआती इफेक्टिव कीमत 33999 रुपये और Note 17 Pro Max की 44999 रुपये बताई गई है. 

दिवाली पर फोन खरीदें कम दाम में, मिल सकती है 50% तक छूट

यह भी पढ़ें: Wi-Fi की स्पीड हो रही है कम? इन ऐप्स से चेक करें कौन चला रहा इंटरनेट

ऑफर का फायदा लेने से पहले यह बातें देखें

प्रीमियम फोन की तलाश कर रहे हैं. तो Xiaomi 17T भी सेल में 64999 रुपये में मिलेगा. वहीं Xiaomi 17 Ultra 129999 रुपये की ऑफर कीमत पर आएगा. दोनों की कीमत और फीचर अलग हैं. इसलिए सिर्फ छूट देखकर फोन न चुनें. पहले यह तय करें कि आपको कैमरा, स्टोरेज, परफॉर्मेंस या बैटरी में किस चीज की ज्यादा जरूरत है. फिर उसी हिसाब से मॉडल और वेरिएंट की तुलना करें.

बैंक डिस्काउंट पाने के लिए चुनिंदा कार्ड से पेमेंट करना पड़ सकता है. वहीं अगर आप पुराना फोन एक्सचेंज कर रहे हैं तो उस फोन की कीमत उसकी कंडीशन और मॉडल के हिसाब से तय होगी. सेल 8 अक्टूबर से शुरू होगी जैसे ही सेल लाइव हो बिना किसी देरी के अपने पसंदीदा स्मार्टफोन को कार्ट में ऐड कर लें और पेमेंट के लिए अपने बैंक ऑफर्स तैयार रखें. 

यह भी पढ़ें: iPhone 18 Pro Max में आई बड़ी खराबी, Apple ने भी मानी बात