Bhopal Information: महिला ने तीन बेटियों संग लगाई फांसी, मां व दो बेटियों की मौत, एक की हालत गंभीर

गुनगा थाना क्षेत्र के ग्राम रोंडिया की घटना। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कलह की बात आई सामने।

By Ravindra Soni

Publish Date: Tue, 26 Mar 2024 12:07 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 26 Mar 2024 12:07 PM (IST)

Bhopal News: महिला ने तीन बेटियों संग लगाई फांसी, मां व दो बेटियों की मौत, एक की हालत गंभीर
प्रतीकात्मक चित्र

भोपाल। बैरसिया तहसील के गुनगा थाना क्षेत्र में एक दिल दहलाने वाली घटना हो गई। एक महिला अपनी तीन मासूम बेटियों के साथ फांसी के फंदे पर लटक गई। इस घटना में महिला और उसकी दो बेटियों की मौत हो गई है, जबकि जीवित बची तीसरी बेटी की हालत भी गंभीर है। उसे बेहतर इलाज के लिए भोपाल रेफर किया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। सुसाइट नोट न मिलने की वजह से फिलहाल घटना के कारण का पता नहीं चल पाया है।

यह है घटनाक्रम

गुनगा थाना प्रभारी अरुण शर्मा ने बताया कि इलाके के रोंडिया गांव में संगीता (28) नामक महिला परिवार के साथ रहती थी। मंगलवार सुबह घरवालों ने उसे फंदे पर लटका देखा। इसके अलावा उसकी तीनों बेटियां भी फंदे से झूल रही थीं। स्वजन उन्हें फंदे से उतारकर तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टर ने चेक करने के बाद महिला के अलावा उसकी दो बेटियों आराध्या (पांच साल) और श्रष्टि (डेढ़ साल) को मृत घोषित कर दिया। एक बच्ची मनु (ढाई वर्ष) की सांसें चल रही थीं, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत भोपाल रेफर कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कलह की बात सामने आई है। Information updating….

  • ABOUT THE AUTHOR

    वर्तमान में नवदुनिया भोपाल यूनिट में हाइपर लोकल डिजिटल डेस्क पर डिजिटल कोआर्डिनेटर के रूप में विगत तीन वर्ष से कार्यरत हूं। इससे पहले मैं नईदुनिया इंदौर यूनिट में पदस्थ था, जहां मैंने डिजिटल डेस्क के अलावा ज्या