पिंक कुर्ते में लड़की ने ‘राधा’ गाने पर किया धुआंधार डांस, वीडियो इंटरनेट पर वायरल

पिंक कुर्ते में लड़की ने ‘राधा’ गाने पर किया धुआंधार डांस, वीडियो इंटरनेट पर वायरल


पिंक रंग के प्रिंटेड कुर्ते और ढीले-ढाले ट्राउजर में एक लड़की का बॉलीवुड के आइकॉनिक सॉन्ग ‘राधा’ पर किया गया डांस इस वक्त सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. पुरानी ऐतिहासिक इमारत की पृष्ठभूमि और खिली धूप के बीच लड़की ने जिस बेफिक्र और शानदार अंदाज में ठुमके लगाए हैं, उसने नेटिजन्स का दिल जीत लिया है. चेहरे पर बिखरी मुस्कान और गजब की फ्लैक्सिबिलिटी के साथ किया गया यह डांस वीडियो अब इंस्टाग्राम Reels पर तेजी से वायरल हो रहा है.

वीडियो में जिस तरह से लड़की डांस कर रही है उसका आत्मविश्वास देखते ही बन रहा है. उसके चेहरे के वायरल एक्सप्रेशंस लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं. इंटरनेट पर इस डांस को लेकर अब चर्चा शुरु हो गई है और लोग लड़की की इंस्टाग्राम आईडी को सर्च कर रहे हैं.

सादगी के साथ कातिलाना एक्सप्रेशंस, लोग बोले – ‘यही तो असली डांस है’

वायरल हो रहे video में देखा जा सकता है कि लड़की बिना किसी तामझाम या हैवी मेकअप के बेहद सिंपल लुक में नज़र आ रही है. जैसे ही ‘लगान’ फिल्म का सदाबहार गाना बजता है, लड़की अपने नजाकत भरे एक्सप्रेशंस और लचकदार मूव्स से ऐसा समां बांधती है कि देखने वाले अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे हैं. क्लासिकल और वेस्टर्न फ्यूजन का जो तड़का लड़की ने अपने स्टेप्स में लगाया है, उसने वीडियो को और भी ज्यादा मजेदार बना दिया है.

यह भी पढ़ें: कचरा छोटा, सीख बड़ी… दादर स्टेशन पर यात्रियों ने बैग में रखा कूड़ा

इंटरनेट पर फैंस हुए दीवाने, कमेंट्स में मिल रही ढेरों तारीफें

वीडियो के वायरल होते ही कमेंट सेक्शन में तारीफों की बाढ़ आ गई है. लोग लड़की के एनर्जी लेवल और चेहरे की नैचुरल स्माइल की जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “इतने ग्रेसफुल और नेचुरल डांस मूव्स काफी समय बाद देखने को मिले हैं,” वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया, “बिना किसी ओवर-एक्टिंग के इतना खूबसूरत डांस, दिल खुश हो गया.” सादगी और टेलेंट के इस परफेक्ट कॉम्बिनेशन को लोग बार-बार लूप पर देख रहे हैं.

वीडियो को kanishtha_19 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है.

यह भी पढ़ें: बारिश होते ही बेंगलुरू में 1200 के पार पहुंचा ऑटो किराया, इंटरनेट पर मचा बवाल