Lok Sabha Chunav 2024 : छिंदवाड़ा में भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू भरेंगे नामांकन, आ सकते हैं गृह मंत्री अमित शाह

Lok Sabha Chunav 2024 : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रभारी संतोष पारीक, लोकसभा प्रभारी नरेश दिवाकर, जिलाध्यक्ष डॉ शेषराव यादव सहित भाजपा पदाधिकारी रहेंगे उपस्थित।

By Dheeraj kumar Bajpai

Publish Date: Tue, 26 Mar 2024 10:51 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 26 Mar 2024 10:51 AM (IST)

Lok Sabha Chunav 2024 : छिंदवाड़ा में भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू भरेंगे नामांकन, आ सकते हैं गृह मंत्री अमित शाह

HighLights

  1. जिलाध्यक्ष डॉ शेषराव यादव ने बताया कि 27 मार्च को नामांकन करेंगे।
  2. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष करेंगे संबोधित।
  3. दशहरा मैदान में दोपहर साढ़े बारह बजे आमसभा की गई आयोजित।

Lok Sabha Chunav 2024 : नई दुनिया प्रतिनिधि, छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रभारी संतोष पारीक, लोकसभा प्रभारी नरेश दिवाकर, जिलाध्यक्ष डॉ शेषराव यादव सहित भाजपा पदाधिकारियों की उपस्थिति में 27 मार्च को अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

रैली में गृह मंत्री अमित शाह के आने का भी कार्यक्रम बन सकता है

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ शेषराव यादव ने बताया कि इस रैली में गृह मंत्री अमित शाह के आने का भी कार्यक्रम बन सकता है। नामांकन दाखिल करने के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा उपस्थित रहेंगे।

दशहरा मैदान में आमसभा को संबोधित करेंगे

दशहरा मैदान में दोपहर साढ़े बारह बजे आमसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ शेषराव यादव ने बताया कि इस रैली में गृह मंत्री अमित शाह के आने का भी कार्यक्रम बन सकता है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    पटना में 2005 में जागरण समूह के दैनिक जागरण से शुरुआत की। 2017 में दैनिक जागरण प्रयागराज (तब इलाहाबाद) में सेवाएं दीं। 2023 से जागरण समूह के www.naidunia.com से जुड़े। वर्तमान में सीनियर सब एडिटर के पद पर जबलपु