कहते हैं कि इंसान भले ही वक्त आने पर हाथ छुड़ा ले, लेकिन बेजुबानों की वफादारी और दोस्ती की कोई सीमा नहीं होती. सोशल मीडिया पर इन दिनों जानवरों की निस्वार्थ दोस्ती और वफादारी का एक ऐसा ही हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी. इस वीडियो में एक तरफ जहां डॉग कैचर टीम का बंदा एक कुत्ते को जाल में बंद कर रहा होता है, वहीं दूसरी तरफ अपने साथी की जान बचाने के लिए दूसरा कुत्ता जिस जांबाजी के साथ टीम मेंबर पर हमला कर देता है, उसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है.
दोस्त पर आया संकट तो भूला अपनी जान, पीछे से किया जोरदार अटैक
वायरल हो रहे इस हैरान कर देने वाले वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुत्ता पकड़ने वाली टीम का एक सदस्य सड़क किनारे एक कुत्ते को बड़े से जाल में कामयाबी के साथ कैद कर चुका है और उसे पैक करने की कोशिश कर रहा है. शख्स पूरी तरह से अपने काम में मग्न था और जाल को कस रहा था. लेकिन उसे इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि कुछ ही दूरी पर खड़ा दूसरा कुत्ता यह सब चुपचाप देख रहा है. जैसे ही उस कुत्ते ने देखा कि उसका साथी मुसीबत में है और जाल में फंसा हुआ है, वह बिना एक पल गंवाए बिजली की रफ्तार से दौड़ा आया और डॉग कैचर पर हमला बोल दिया.
यह भी पढ़ें: बारिश होते ही बेंगलुरू में 1200 के पार पहुंचा ऑटो किराया, इंटरनेट पर मचा बवाल
‘यह है असली याराना’, इंटरनेट पर लोग कर रहे कुत्ते की जांबाजी की सलाम
कुत्ते ने सीधे जाकर शख्स के पैर पर हमला किया और उसे काट लिया, जिससे शख्स बुरी तरह घबरा गया और अपना ध्यान भटक बैठा. इस अचानक हुए हमले ने डॉग कैचर टीम के पसीने छुड़ा दिए. सोशल मीडिया पर जैसे ही यह वीडियो अपलोड हुआ, यह जंगल की आग की तरह फैल गया. लोग कुत्ते की इस वफादारी और हिम्मत पर फिदा हो गए हैं. कमेंट सेक्शन में यूजर्स जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कोई लिख रहा है कि ‘इसे कहते हैं असली याराना, जो मुसीबत में दोस्त का साथ कभी नहीं छोड़ता’, तो कोई मजे लेते हुए कह रहा है कि ‘इंसानों को इस कुत्ते से दोस्ती निभाना सीखनी चाहिए.’
यह भी पढ़ें: कचरा छोटा, सीख बड़ी… दादर स्टेशन पर यात्रियों ने बैग में रखा कूड़ा





