वैभव सूर्यवंशी के विकेट पर सैम अयूब का ‘Baby Celebration’, फिर अभिषेक ने की कुटाई


एशियन गेम्स 2026 पुरुष क्रिकेट के फाइनल में सैम अयूब ने वैभव सूर्यवंशी को आउट कर बेबी सेलिब्रेशन किया. उन्होंने बच्चे को गोद में खिलाने का इशारा किया, जो भारतीय बल्लेबाज की उम्र से जोड़कर देखा जा रहा है. वैभव 15 साल के हैं. इस पर अभिषेक शर्मा भी काफी गुस्से में नजर आए, जिन्होंने फिर अयूब के ओवर में खूब रन मारे. अभिषेक ने 20 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर भारत को अच्छी स्थिति में पहुंचाया.

अभिषेक शर्मा ने दूसरे ओवर में 2 छक्के जड़े थे, लग रहा था कि वह बड़ी पारी खेलेंगे लेकिन तीसरे ओवर की पहली गेंद पर आउट हो गए. सैम अयूब की गेंद पर वैभव रिवर्स स्वीप खेलने गए, गेंद बल्ले को छूकर विकेट कीपर के पास गई. इस तरह उनकी पारी 15 रनों पर समाप्त हुई. अयूब ने उन्हें आउट कर बच्चे को गोद में खिलाने का सेलिब्रेशन किया. वैभव 15 साल के हैं, उन्हें ‘बेबी बॉस’ कहकर भी पुकारा जाता है तो ये सेलिब्रेशन उनकी उम्र से जोड़कर देखा जा रहा है.

अभिषेक शर्मा ने की कुटाई!

सैम अयूब ने तीसरे ओवर की पहली गेंद पर वैभव को आउट किया, जिस पर पाकिस्तानी खिलाड़ी के सेलिब्रेशन से अभिषेक शर्मा भी गुस्से में दिखे. उन्होंने इसी ओवर की चौथी गेंद पर छक्का जड़ा, फिर अगली दोनों गेंदों पर चौके मारकर इस ओवर में 15 रन बनाए.

अयूब ने बेशक वैभव सूर्यवंशी के रूप में बड़ा विकेट लिया, लेकिन उन्होंने पॉवरप्ले में अभिषेक शर्मा और श्रेयस अय्यर का कैच छोड़कर बड़ी गलती भी की. इस समय अभिषेक 39 के स्कोर पर थे, जिन्होंने 28 गेंदों में 61 रनों की शानदार पारी खेली.

अभिषेक ने 20 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था. 28 गेंदों में खेली 61 रनों की पारी में उन्होंने 7 छक्के और 3 चौके लगाए.

यह भी पढ़ें- गोल्फर प्रणवी ने एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय