- उनकी तस्वीर वायरल हुई; तकनीक अपनाने की सराहना की.
आज के समय में ChatGPT का इस्तेमाल काफी आम हो गया है. पढ़ाई और कोर्स से लेकर नौकरी और बिजनेस तक, लोग अलग-अलग कामों के लिए AI की मदद ले रहे हैं. अब इसका इस्तेमाल सिर्फ युवा ही नहीं, बल्कि बुजुर्ग भी कर रहे हैं. इसी बीच ChatGPT से जुड़ी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें 77 साल के एक भारतीय शख्स फ्लाइट में सफर करते हुए AI की मदद से अपने बिजनेस आइडिया पर काम करते दिखे, लेकिन लोगों का ध्यान उनके बिजनेस आइडिया से ज्यादा इस बात पर गया कि वह ChatGPT से किस तरह बात कर रहे थे.
ChatGPT के साथ बिजनेस आइडिया पर काम
हैदराबाद के रहने वाले VBR Prasad एक फ्लाइट में वर्टिकल फार्मिंग से जुड़े बिजनेस आइडिया को तैयार करने में जुटे थे. इस दौरान उनके पास बैठे एक यात्री की नजर उनके ChatGPT के साथ चल रही बातचीत पर पड़ी. यात्री ने Prasad को काफी ध्यान से अपने काम में लगे देखा और उनकी तस्वीर के साथ पूरी घटना सोशल मीडिया पर शेयर कर दी. Prasad ChatGPT की मदद से इसी तरह के वर्टिकल फार्मिंग खेती के बिजनेस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने के लिए बातचीत कर रहे थे.
update: i called the grandpa from my flight today to tell him 3M people saw him building his vertical farming plan.he was so happy. and now he’s here replying to you all 😭
everyone say hi to @VBRPrasad1 sir 🙏
“It’s all in our hands to use the AI for betterment of our lives.”… pic.twitter.com/BXTAjfY9oH
— teknosaur (@theteknosaur) October 1, 2026
ChatGPT को बार-बार कहते रहे ‘Sir’
इस पोस्ट में सबसे ज्यादा चर्चा Prasad के ChatGPT से बात करने के तरीके की हुई. वह AI को अपने मैसेजों में बार-बार Sir कहकर बात कर रहे थे. एक बातचीत में उन्होंने ChatGPT को धन्यवाद देते हुए लिखा कि शानदार मार्गदर्शन के लिए शुक्रिया और वह दोबारा वापस आएंगे. इसके बाद उन्होंने दोनों फाइल डाउनलोड करने की बात भी कही और वहां भी ChatGPT को Sir कहकर बात की, यही अंदाज उस यात्री को खास लगा और उसने Prasad की तस्वीर के साथ इस एक्सपीरियंस को X पर शेयर कर दिया. पोस्ट देखते ही देखते लाखों लोगों तक पहुंच गई और सोशल मीडिया पर इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आने लगीं.
यह भी पढ़ें – बारिश होते ही बेंगलुरू में 1200 के पार पहुंचा ऑटो किराया, इंटरनेट पर मचा बवाल
सोशल मीडिया पर ऐसे आए रिएक्शन
इस पोस्ट के वायरल होने के दौरान सोशल मीडिया पर AI को लेकर दूसरी चर्चाएं भी देखने को मिलीं. सोशल मीडिया पर कई लोगों ने 77 साल की उम्र में नई तकनीक को अपनाने और बिजनेस आइडिया पर काम करने के लिए Prasad की तारीफ की. ChatGPT से इतने सम्मान के साथ बात करने का उनका अंदाज भी लोगों को खास पसंद आया. कुछ यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में यह तक कहा कि अगर कभी AI दुनिया पर राज करने लगे, तो उनका यह तरीका शायद काम आ जाए. पोस्ट वायरल होने के बाद Prasad ने खुद भी X पर लोगों का धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि AI का इस्तेमाल लोगों की जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें – मालिक के ऑफिस पहुंचा कुत्ता, कार की छत पर करता रहा इंतजार; वीडियो वायरल





