
सबसे पहली और बड़ी वजह होती है स्क्रीन की ब्राइटनेस का हमेशा फुल रहना. जब हम धूप में या घर के अंदर भी ब्राइटनेस को एकदम तेज रखते हैं. तो डिस्प्ले पैनल और प्रोसेसर पर बहुत ज्यादा लोड पड़ता है. इससे फोन तेजी से गर्म होने लगता है. आपको तुरंत अपने फोन की ऑटो-ब्राइटनेस सेटिंग को ऑन कर लेना चाहिए जिससे जरूरत के हिसाब से लाइट अपने आप एडजस्ट होती रहे. यह छोटी सी आदत फोन को ठंडा रखने में बहुत मदद करती है.

इसके बैकग्राउंड में चलने वाले ऐप्स, हम ऐप्स इस्तेमाल करके छोड़ देते हैं और वे चुपचाप बैकग्राउंड में डेटा और बैटरी दोनों खींचते रहते हैं. इससे प्रोसेसर लगातार काम करता रहता है और फोन का तापमान बढ़ने लगता है. आपको तुरंत फोन की सेटिंग्स में जाकर बैकग्राउंड ऐप रिफ्रेश और बैटरी यूसेज को चेक करना चाहिए. जो ऐप्स काम के नहीं हैं, उनके बैकग्राउंड रनिंग को तुरंत बंद कर दें.

लोकेशन और जीपीएस का हमेशा ऑन रहना. मैप्स या राइड ऐप्स के अलावा कई छोटे-छोटे गेम्स और सोशल मीडिया ऐप्स भी हर वक्त आपकी लोकेशन ट्रैक करते रहते हैं. यह जीपीएस सेंसर फोन के हार्डवेयर को अंदर से जलाता रहता है और बैटरी भी तेजी से खत्म होती है. तुरंत अपनी फोन की सेटिंग्स में जाएं और लोकेशन एक्सेस को सिर्फ उन ऐप्स के लिए अलाउ करें जहां जरूरत हो बाकी ऐप्स में बंद कर दें लोकेशन.

जब फोन के सारे नोटिफ़िकेशन ऑन रहते हैं. हर पांच मिनट में किसी न किसी ऐप का नोटिफ़िकेशन बजना फोन की स्क्रीन को जगाए रखता है और सीपीयू को बिजी रखता है. इससे फोन बिना बात के गर्म होने लगता है. सेटिंग्स में जाकर उन ऐप्स के पुश नोटिफ़िकेशन तुरंत बंद कर दें जिनका कोई खास इस्तेमाल नहीं है. इससे न फोन का तापमान कंट्रोल में रहेगा.

इसमें आखिरी सेटिंग है ऑटो-अपडेट्स. वाई-फाई से कनेक्ट होते ही ऐप्स बैकग्राउंड में खुद को अपडेट करने लगते हैं और गूगल या क्लाउड सिंक चालू हो जाता है. एक साथ इतने सारे काम होने की वजह से प्रोसेसर पर भारी दबाव पड़ता है और फोन गर्म हो जाता है. सेटिंग्स में जाकर ऐप्स के ऑटो-अपडेट को मैन्युअल पर सेट कर दें और डेटा सिंक को भी जरूरत के हिसाब से ही ऑन रखें.

इन सभी सेटिंग्स को बदलने के अलावा भी कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना जरूरी है. जैसे गेमिंग करते वक्त और चार्जिंग के दौरान फोन पर ज्यादा लोड न डालें. कई लोग चार्जिंग पर लगाकर धड़ल्ले से वीडियो गेम खेलते हैं. जिससे ब्लास्ट होने तक का खतरा बढ़ जाता है. फोन को थोड़ा रेस्ट दें उसकी सेहत का ख्याल रखें और कवर थोड़ा हल्का इस्तेमाल करें जिससे गर्मी आसानी से बाहर निकल सके.

अगर आप इन आसान सी ट्रिक्स को आज़मा लेंगे. तो आपको खुद ही फर्क महसूस होने लगेगा. आपका फोन न सिर्फ बार-बार गर्म होने से बचेगा बल्कि उसकी बैटरी लाइफ भी पहले से काफी बेहतर हो जाएगी. आज ही अपने फोन की सेटिंग्स चेक करें और उन चीजों को बंद करें जो जिनका फालतू यूज हो रहा

स्मार्टफोन एक मशीन है और इसे सही तरीके से चलाना चाहिए. अगर फोन फिर भी बिना किसी वजह के बहुत ज्यादा हीट हो रहा है. तो किसी अच्छे सर्विस सेंटर पर दिखाकर हार्डवेयर की जांच जरूर करवा लें. छोटी-छोटी सावधानियां आपके फोन की उम्र कई साल बढ़ा सकती हैं.
Published at : 02 Oct 2026 12:52 PM (IST)





