टाइगर ने की स्विमिंग, पानी में यूं बिताए सुकून के पल, वीडियो वायरल

टाइगर ने की स्विमिंग, पानी में यूं बिताए सुकून के पल, वीडियो वायरल


टाइगर का ख्याल आते ही लोगों के जेहन में आमतौर पर एक ही तस्वीर आती है- खतरनाक आंखें, मजबूत शरीर और शिकार पर नजर. लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो टाइगर का ऐसा अंदाज दिखा रहा है, जिसे देखकर आप भी मुस्कुरा देंगे.

वीडियो में टाइगर पानी में आराम से तैरता दिखाई दे रहा है और इसी दौरान उसकी जीभ हल्की सी बाहर निकली हुई है. उसका यह छोटा सा एक्सप्रेशन इतना मजेदार लग रहा है कि कुछ पल के लिए यह खूंखार शिकारी कम और शरारती जानवर ज्यादा नजर आता है. इसी प्यारे अंदाज ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर चर्चा में ला दिया है.

पानी में उतरा टाइगर

वीडियो में टाइगर  पानी के अंदर आराम से तैरता नजर आ रहा है. उसके शरीर का ज्यादातर हिस्सा पानी में है और वह बिना किसी जल्दबाजी के आगे बढ़ रहा है. टाइगर का पानी में तैरना अपने आप में देखने लायक नजारा है, लेकिन इस वीडियो की सबसे खास चीज उसका चेहरा है. तैरते समय उसकी जीभ बाहर दिखाई देती है, जिससे पूरा सीन काफी मजेदार बन जाता है.

यह भी पढ़ें : फ्लाइट में सीट बदलवाने का अनोखा तरीका, यात्री की पोस्ट हुई वायरल

टाइगर का ये अंदाज देखकर यूजर्स भी हुए खुश

टाइगर का पानी में जीभ बाहर निकालकर तैरने वाला अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है. वीडियो पर एक यूजर ने मजेदार अंदाज में लिखा है टाइगर है भाई, लेकिन तैरते वक्त तो पूरा क्यूट लग रहा है. वहीं दूसरे यूजर ने टाइगर की जीभ देखकर लिखा, इतना खतरनाक जानवर और एक्सप्रेशन देखो, बिल्कुल बच्चे जैसा. एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, टाइगर को ऐसे मस्ती करते पहली बार देखा, यह वीडियो तो बार-बार देखने वाला है. वहीं एक यूजर ने मजाक में लिखा, शिकार बाद में, पहले स्विमिंग जरूरी है. टाइगर के इस छोटे से खेलने के पल ने लोगों को वाइल्डलाइफ का एक ऐसा रूप दिखाया, जिसमें जंगल का यह ताकतवर जानवर भी बेहद मजेदार नजर आ रहा है.

 खतरनाक शिकारी का दिखा बिल्कुल अलग अंदाज

टाइगर को आमतौर पर उसकी ताकत और शिकार करने की क्षमता के लिए जाना जाता है. लेकिन जंगल में जानवरों का व्यवहार हर समय एक जैसा नहीं होता. कभी-कभी कैमरे में उनके ऐसे पल भी कैद हो जाते हैं, जिनमें वे बिल्कुल शांत या मजाकिया अंदाज में नजर आते हैं. इस वीडियो में भी टाइगर का यही अलग रूप देखने को मिल रहा है. उसकी जीभ बाहर निकली हुई है और वह पानी में ऐसे तैर रहा है जैसे उसे किसी की परवाह नही.

यह भी पढ़ें : नेपाल में पलभर में धंस गया पहाड़, खौफनाक मंजर देख सहमे लोग: वीडियो वायरल