
Bluetooth Tracker लगातार एक खास तरह का सिग्नल भेजते रहते हैं. स्मार्टफोन आसपास मौजूद Bluetooth सिग्नल को बैकग्राउंड में स्कैन करता रहता है. अगर कोई Tracker लगातार फोन की Bluetooth रेंज में मौजूद रहता है, तो फोन का सिस्टम उस पर ध्यान देना शुरू कर देता है.

सिर्फ आसपास किसी Tracker का मिलना ही काफी नहीं है. सिस्टम यह भी देखता है कि कोई अनजान Tracker आपके साथ एक जगह से दूसरी जगह जा रहा है या नहीं. अगर वह लगातार आपके साथ अपनी लोकेशन बदल रहा है, तो फोन उसे पहचान सकता है.

फोन यह भी जांचता है कि मौजूद Tracker आपके अपने अकाउंट से जुड़ा हुआ है या नहीं. अगर Tracker आपके Apple ID या Google Account से लिंक नहीं है और किसी दूसरे व्यक्ति का है, तो सिस्टम उसे अनजान Tracker के तौर पर पहचान सकता है.

Apple और Google ने अनचाही ट्रैकिंग से बचाव के लिए एक इंडस्ट्री स्टैंडर्ड तैयार किया है, जिसे Detecting Unwanted Location Trackers यानी DULT कहा जाता है. इसी व्यवस्था की मदद से अलग-अलग डिवाइस पर अनजान Tracker से जुड़े अलर्ट दिखाए जा सकते है.

अगर कोई अनजान Tracker आपके साथ चल रहा है, तो Android फोन आपको Unknown Tracker Alert भेज सकता है. अलर्ट खोलने पर मैप में उसकी लोकेशन देख सकते हैं और Play Sound से आवाज कराकर उसे ढूंढ सकते हैं. Tracker मिलने पर उसकी जानकारी देखकर उसे बंद करने के ऑप्शन भी मिल सकते हैं. अगर वह नहीं मिले, तो सामान और रास्ते को दोबारा चेक करके Manual Scan किया जा सकता है. पुराने Tracker Alerts फोन में 48 घंटे तक देखे जा सकते हैं.

Android फोन में Unknown Tracker Alerts फीचर मौजूद है. अगर कोई अनजान Tracker आपके साथ घूमता हुआ पाया जाता है, तो फोन पर Tracker traveling with you जैसा अलर्ट दिखाई दे सकता है. वहीं iPhone में Find My नेटवर्क इस तरह के Tracker की पहचान करने और अलर्ट देने में मदद करता है.

फोन किसी अनजान Tracker का पता लगाने के बाद उसे खोजने के लिए Sound Play करने का ऑप्शन भी दे सकता है. इस ऑप्शन को चुनने पर Tracker में मौजूद छोटा स्पीकर आवाज करता है. इसकी मदद से Tracker को आसपास मौजूद सामान या जगह में ढूंढना आसान हो सकता है. फोन से आसपास के Trackers के लिए Manual Scan भी चलाया जा सकता है.
Published at : 01 Oct 2026 07:26 AM (IST)





