Lok Sabha Chunav 2024 : छिंदवाड़ा में सांसद नकुल नाथ आज नामांकन पत्र दाखिल करेंगे
Lok Sabha Chunav 2024 : नामांकन रैली व मानसरोवर कॉम्प्लेक्स के सामने आयोजित जनसभा में उपस्थित होंगे पूर्व सीएम कमल नाथ।
By Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Tue, 26 Mar 2024 07:41 AM (IST)
Up to date Date: Tue, 26 Mar 2024 07:41 AM (IST)

HighLights
- जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे।
- फतह के लिये कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर नामांकन पत्र जमा करेंगे।
- सोमवार को ईमलीखेड़ा हवाई पट्टी पर आगमन हुआ था।
Lok Sabha Chunav 2024 : नई दुनिया प्रतिनिधि, छिंदवाड़ा। मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ एवं सांसद नकुल नाथ आज नामांकन रैली में सम्मिलित होंगे। मानसरोवर कॉम्प्लेक्स के सामने आयोजित जनसभा में उपस्थित होने के उपरांत सांसद नकुल नाथ अपने दूसरी फतह के लिये कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर नामांकन पत्र जमा करेंगे।
नामांकन रैली व मानसरोवर कॉम्प्लेक्स के सामने जनसभा में उपस्थित होंगे
सांसद कार्यालय द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनुसार सोमवार को पूर्व सीएम कमल नाथ एवं सांसद नकुल नाथ का ईमलीखेड़ा हवाई पट्टी पर आगमन हुआ था। आगमन उपरांत नेताद्वय जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। 26 मार्च को सांसद नकुल नाथ व पूर्व सीएम कमल नाथ प्रात: 10.30 बजे नामांकन रैली व मानसरोवर कॉम्प्लेक्स के सामने आयोजित जनसभा में उपस्थित होंगे। तदोपरांत सांसद नकुल नाथ कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। तत्पश्चात पूर्व सीएम कमल नाथ जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे।


