दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी खत्म करके , खूब मस्ती की और अब बस लिफ्ट से नीचे जाकर घर निकलना है. लेकिन तभी लिफ्ट बीच रास्ते में ही रुक जाए और बाहर निकलने का कोई रास्ता नजर न आए. ऊपर से फोन में नेटवर्क भी गायब हो जाए तो आपकी क्या हालत क्या होगी? Greater Noida West के H&S Mall से सामने आए एक वीडियो में ऐसा ही नजारा देखने को मिला.
बताया जा रहा है कि 31वीं मंजिल पर स्थित Romeo Lane में बर्थडे पार्टी के बाद 8 लोग नीचे आने के लिए लिफ्ट में सवार हुए थे. लेकिन मंजिल तक पहुंचने से पहले ही लिफ्ट अटक गई. इसके बाद अंदर फंसे लोग दरवाजा खोलने की कोशिश करते नजर आए. अब इसी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है.
पार्टी खत्म हुई और लिफ्ट ने बीच रास्ते में रोक दिया
वायरल वीडियो में लिफ्ट के अंदर कई लोग फंसे हुए नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि सभी लोग 31वीं मंजिल पर स्थित Romeo Lane में बर्थडे पार्टी के बाद नीचे आ रहे थे. शुरुआत में शायद किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि कुछ ही देर में लिफ्ट के अंदर फंसना पड़ जाएगा. लेकिन नीचे आने के दौरान लिफ्ट अचानक रुक गई और इसके बाद लोगों ने बाहर निकलने की कोशिश शुरू कर दी. वीडियो में लोग दरवाजे के पास खड़े होकर रास्ता खोलने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं.
If people are not calm situation worsens
— RanVeer (@kartikeyaBhakt) September 30, 2026
यह भी पढ़ें : 30 days प्लान वाले रिचार्ज पर ट्रोल हो रही टेलीकॉम कंपनियां, क्या है वजह?
दरवाजा खोलने की कोशिश करते रहे लोग
लिफ्ट के अंदर जगह कम होने की वजह से सभी लोग काफी पास-पास खड़े दिखाई देते हैं. वीडियो में कुछ लोग लिफ्ट के दरवाजे को खोलने की कोशिश करते नजर आते हैं, जबकि बाकी लोग वहीं खड़े होकर इंतजार करते दिखते हैं. बंद लिफ्ट में काफी देर तक फंसे रहने की स्थिति अपने आप में परेशान करने वाली होती है. यहां भी लोगों की बेचैनी वीडियो में साफ नजर आती है और इसी वजह से यह वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है.
वीडियो पर लोग बोले- भाई ये तो और डरावना है
लिफ्ट में फंसने के साथ अगर मोबाइल नेटवर्क भी गायब हो जाए तो परेशानी और बढ़ जाती है. इसी बात को लेकर वीडियो देखने के बाद लोग तरह-तरह के मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं. कोई कहता है, लिफ्ट में फंसना अलग टेंशन है और नेटवर्क चले जाना अलग वहीं दूसरा यूज लिखता है, भाई पार्टी के बाद ऐसा आफ्टर पार्टी कौन चाहता है? एक और यूजर ने मजेदार कमेंट किया की 8 लोग अंदर और नेटवर्क बाहर अब भरोसा किस पर करें? यानी लोगों को लिफ्ट में फंसे होने से ज्यादा इस बात ने भी चौंकाया कि मदद के लिए फोन करना भी मुश्किल हो गया.
यह भी पढ़ें : अंदर ATM तोड़ रहे थे चोर, बाहर पहुंच गई पुलिस, फिर हुई तुड़ाई





