इंटरनेट पर छाया हरियाणवी भाभी का डांस, ठुमकों ने लूट ली महफिल

इंटरनेट पर छाया हरियाणवी भाभी का डांस, ठुमकों ने लूट ली महफिल


सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तहलका मचा रहा है. वजह है हरियाणवी भाभी का डांस. वीडियो किसी शादी समारोह का है और डीजे फ्लोर पर हरियाणवी भाभियों का जमावड़ा लगा हुआ है. वायरल हो रहे वीडियो में इन भाभियों का डांस देखकर आप भी अपनी सुध बुध खो बैठेंगे. डांस में हुस्न का तड़का ऐसा है कि कुंवारों के दिलों पर तो छुरियां चल गई है. वजनदार लहंगा पहने जिस तरह से भाभियां अपनी कमर मटका रही हैं उसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है.

शादी या किसी बड़े समारोह में डीजे बजते ही माहौल अपने आप रंगीन हो जाता है, लेकिन जब कोई खुलकर अपने अंदाज में डांस करने लगे तो पूरी महफिल की नजर उसी पर टिक जाती है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक हरियाणवी भाभी का ऐसा ही अंदाज देखने को मिल रहा है. शानदार पारंपरिक लिबास में सजी ये महिला डीजे फ्लोर पर पूरे जोश के साथ डांस करती नजर आ रही हैं. आसपास मौजूद महिलाएं भी उनका साथ देती दिख रही हैं और पूरा माहौल मस्ती से भर गया है.

डीजे फ्लोर पर छा गया भाभी का अंदाज

वीडियो में भाभी बेहद जोश के साथ डांस करती नजर आ रही हैं. उनके एक्सप्रेशन और डांस करने का अंदाज ऐसा है कि कैमरा भी बार-बार उन्हीं पर टिक जाता है. कभी वह हाथों से डांस के स्टेप्स करती हैं तो कभी चेहरे के एक्सप्रेशन से माहौल में रंग भर देती हैं. उनके आसपास खड़ी महिलाएं भी उन्हें देखकर उत्साह बढ़ाती दिखाई दे रही हैं.

लुक भी खूब खींच रहा ध्यान

डांस के साथ भाभी का ट्रेडिशनल लुक भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. उन्होंने भारी कढ़ाई वाली ड्रेस और पारंपरिक ज्वेलरी पहनी हुई है. बालों में लगी एक्सेसरीज और माथे की ज्वेलरी उनके लुक को और खास बना रही है. डीजे की रंग-बिरंगी लाइट्स के बीच उनका पूरा अंदाज किसी शादी की महफिल जैसा माहौल बना रहा है.

भाभी के डांस ने बना दिया पूरा माहौल

सबसे खास बात यह है कि भाभी कैमरे या आसपास मौजूद लोगों की परवाह किए बिना अपने ही अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं. उनके चेहरे की खुशी और डांस का उत्साह साफ दिखाई देता है. यही वजह है कि वीडियो देखने वाले लोग भी उनके इस बेफिक्र अंदाज पर खूब ध्यान दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: बप्पा की भक्ति में डूबी तेलंगाना पुलिस, विसर्जन के दौरान लगाए ठुमके; देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर वीडियो देखकर लोग बोले- क्या डांस है

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान भी इस डांस पर जा रहा है. कुछ लोग भाभी के एनर्जी वाले अंदाज की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ उनके एक्सप्रेशन और डांस स्टेप्स को देखकर मजेदार कमेंट कर रहे हैं. फिलहाल वीडियो का सबसे दिलचस्प हिस्सा यही है कि डीजे फ्लोर पर भाभी ने ऐसा माहौल बनाया कि आसपास मौजूद लोग भी उनकी तरफ देखने से खुद को रोक नहीं पाए.

यह भी पढ़ें: चलती ट्रेन के एसी कोच में शीशा तोड़ अंदर घुसा पत्थर, होश उड़ा देगा वीडियो