अगर आपके पास नया Google Pixel फोन है तो उसे सिर्फ स्मार्टफोन की तरह इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं है. Android का Desktop Mode फीचर फोन को बाहरी मॉनिटर से जोड़कर PC जैसे इंटरफेस में बदल सकता है. इसमें एक साथ कई ऐप्स को अलग-अलग विंडो में चलाया जा सकता है और कीबोर्ड-माउस की मदद से काम भी किया जा सकता है.
Android Desktop Mode फिलहाल Android 16 के March Pixel Drop के बाद Pixel 8 और उसके बाद के Pixel फोन में उपलब्ध है. हालांकि, Google ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि यह फीचर दूसरे Android स्मार्टफोन ब्रांड्स के लिए कब उपलब्ध होगा. Samsung पहले से अपने Galaxy स्मार्टफोन्स में DeX के जरिए PC जैसा अनुभव देता है जबकि Motorola के फोन में Smart Connect जैसे फीचर मौजूद हैं. Android का नया Desktop Mode इसी तरह फोन को बड़ी स्क्रीन पर ज्यादा कंप्यूटर जैसा बनाने की दिशा में Google का कदम है.
यह भी पढ़ें: iPhone Duo को टक्कर देते हैं ये 4 Foldable Phones! जानें कौन-सा है पैसा वसूल
ऐसे करें Android फोन को Desktop Mode में इस्तेमाल
इसके लिए सबसे पहले अपने Pixel 8 या उससे नए Pixel फोन को किसी बाहरी मॉनिटर से जोड़ना होगा. इसके लिए हाई-स्पीड USB-C केबल का इस्तेमाल करें. फोन कनेक्ट होने के बाद स्क्रीन पर ऑप्शन दिखाई देगा जिसमें फोन की स्क्रीन को मिरर करने या Desktop Mode इस्तेमाल करने का ऑप्शन मिलेगा.
यहां Desktop ऑप्शन चुनें. इसके बाद आप Bluetooth के जरिए कीबोर्ड और माउस कनेक्ट कर सकते हैं. USB हब के जरिए भी इन डिवाइस को फोन से कनेक्ट किया जा सकता है. इसके बाद मॉनिटर पर आपको डेस्कटॉप जैसा इंटरफेस दिखाई देने लगेगा.
कंप्यूटर जैसा मिलेगा इंटरफेस
Desktop Mode में ऐप्स अलग-अलग विंडो में खुलते हैं. इन विंडोज का आकार अपनी जरूरत के हिसाब से बदला जा सकता है. एक तरह का Start Menu भी मिलता है, जिसके जरिए App Drawer से ऐप्स खोले जा सकते हैं. ऊपर से नीचे की ओर स्वाइप करने पर नोटिफिकेशन देखे जा सकते हैं. खास बात यह है कि फोन को डिस्कनेक्ट करके दोबारा कनेक्ट करने पर एक्टिव विंडोज का लेआउट बरकरार रह सकता है. यानी काम को उसी जगह से दोबारा शुरू करना आसान हो जाता है.
अभी हैं कुछ बड़ी सीमाएं
Desktop Mode काफी फायदेमंद है लेकिन फिलहाल इसे पूरी तरह PC का ऑप्शन नहीं माना जा सकता. रिपोर्ट के मुताबिक फोटो एडिटिंग जैसे ज्यादा demanding कामों में लिमिटेशन सामने आ सकती हैं. वीडियो प्लेबैक ठीक चलता है लेकिन फिलहाल सिस्टम 60Hz फ्रेम रेट तक सीमित है. बड़े मॉनिटर के साथ 4K सपोर्ट की कमी भी कुछ यूजर्स के लिए परेशानी बन सकती है.
यह भी पढ़ें:
रोज-रोज Reels देखने की आदत दिमाग पर डाल रही है असर? स्टडी में खुलासा





