iPhone 18 Pro Max में छिपी है बड़ी कमी! हाथ में उठाते ही समझ आएगी ये दिक्कत

Apple के आधिकारिक स्पेसिफिकेशन के मुताबिक iPhone 18 Pro Max का वजन 249 ग्राम है. इसका साइज 163.4mm लंबा, 78mm चौड़ा और 8.75mm मोटा है. दिलचस्प बात यह है कि फोन की मोटाई और बाकी डायमेंशन पिछले मॉडल के लगभग समान हैं लेकिन वजन बढ़ गया है.

iPhone 17 Pro Max का वजन 233 ग्राम था. यानी नए मॉडल में 16 ग्राम की बढ़ोतरी हुई है. BGR के मुताबिक यह iPhone 18 Pro Max को अब तक का सबसे भारी नॉन-फोल्डिंग iPhone बनाता है. 16 ग्राम का अंतर कागज पर छोटा लग सकता है लेकिन इतने बड़े फोन को लगातार हाथ में पकड़कर इस्तेमाल करने पर यह अंतर महसूस हो सकता है. खासकर अगर कोई यूजर लंबे समय तक सोशल मीडिया स्क्रॉल करता है, वीडियो देखता है या गेमिंग करता है तो भारी फोन की वजह से हाथ और कलाई पर ज्यादा दबाव महसूस हो सकता है.

कुछ शुरुआती रिव्यू में भी वजन को लेकर यही बात सामने आई है. कुछ रिपोर्ट में लंबे इस्तेमाल के दौरान संभावित wrist fatigue का जिक्र किया है जबकि 9to5Mac के मुताबिक फोन उठाते ही पिछले मॉडल के मुकाबले में एक्सट्रा वजन महसूस होता है.

Apple के पुराने Pro Max मॉडल भी हल्के नहीं थे. iPhone 13 Pro Max और iPhone 14 Pro Max का वजन करीब 240 ग्राम था. इसके बाद iPhone 15 Pro Max में टाइटेनियम फ्रेम के कारण वजन घटकर 221 ग्राम हो गया था. iPhone 16 Pro Max का वजन 227 ग्राम था.

अब iPhone 18 Pro Max में 249 ग्राम तक पहुंचना एक बड़ा बदलाव है. यानी Apple ने पिछले कुछ वर्षों में वजन कम करने पर जो जोर दिया था, नए मॉडल में उसका उलटा देखने को मिल रहा है. इसका एक संभावित कारण फोन के अंदर मौजूद बड़े कंपोनेंट्स हैं. iPhone 18 Pro सीरीज में बड़ा Vapor Chamber दिया गया है जो गर्मी को बेहतर तरीके से फैलाने में मदद करता है. साथ ही बैटरी क्षमता और अन्य इंटरनल हार्डवेयर में बदलाव भी वजन बढ़ाने की वजह हो सकते हैं.

दिलचस्प बात यह है कि Apple का नया फोल्डेबल iPhone Duo 254 ग्राम का बताया गया है. यानी iPhone 18 Pro Max और फोल्डेबल iPhone के वजन में सिर्फ 5 ग्राम का अंतर रह गया है. इसी स्क्रीन साइज के कुछ प्रीमियम Android फोन वजन के मामले में हल्के हैं. BGR के मुताबिक Galaxy S26 Ultra का वजन 214 ग्राम और Pixel 11 Pro XL का वजन 226 ग्राम है. दोनों में बड़े डिस्प्ले होने के बावजूद iPhone 18 Pro Max से कम वजन है.

इसलिए iPhone 18 Pro Max खरीदने वालों के लिए कैमरा, बैटरी और परफॉर्मेंस के साथ वजन भी ध्यान देने वाला फैक्टर बन गया है. खासकर उन यूजर्स के लिए जो फोन को लंबे समय तक एक हाथ से इस्तेमाल करते हैं.

Published at : 28 Sep 2026 04:31 PM (IST)

टेक्नोलॉजी फोटो गैलरी