LIVE: सर्वेश कुशारे ने हाई जंप में जीता सिल्वर, पारुल के नाम ब्रॉन्ज़


2026 एशियन गेम्स में आज नौवां दिन है. भारतीय खेमे ने आठवें दिन कुल 7 पदक जीते थे, जहां दोनों कबड्डी टीमों ने गोल्ड मेडल पर निशाना साधा था. भारत के पास अभी 4 गोल्ड सहित 30 मेडल हैं. एशियाई खेलों के नौवें दिन भारत के खिलाड़ी 15 खेलों में भाग लेंगे. एथलेटिक्स, स्क्वाश और वेटलिफ्टिंग समेत अन्य खेलों में भारतीय एथलीट पदक के लिए दावेदारी पेश करेंगे. भारत ने अब तक 4 गोल्ड, 12 सिल्वर और 14 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं. 

नौवें दिन तीरंदाजी में खूब सारे पदक आ सकते हैं, हालांकि पहले दिन भारतीय तीरंदाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था. पुरुषों की डिसकस थ्रो स्पर्धा में तेजस्विन शंकर और तौफीक नौशाद दावेदारी पेश करेंगे. वहीं मेंस 200 मीटर फाइनल में अनिमेष कुजुर पर सबकी नजरें टिकी होंगी. लॉन्ग जम्प फाइनल में शैली सिंह और एंसी सोजन मेडल जीतना चाहेंगी.

स्क्वाश में आएंगे 2 गोल्ड

स्क्वाश में भारत को आज 2 गोल्ड मेडल मिल सकते हैं. मेंस सिंगल्स के फाइनल में अभय सिंह की टक्कर मलेशिया के एथलीट से होगी. वहीं महिला सिंगल्स में अनाहत सिंह का भी सामना मलेशिया की एथलीट से होगा. अभय सिंह का मैच दोपहर 12:30 बजे और अनाहत सिंह का मुकाबला दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा.

बॉक्सिंग में 4 क्वार्टरफाइनल

बॉक्सिंग में अंकुश, सचिन, प्रवीण और नरेंदर अपना-अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेंगे. ये चारों बॉक्सर आज की फाइट जीतकर कम से कम ब्रॉन्ज मेडल पक्का कर सकते हैं. वहीं कुराश, इक्वेस्ट्रियन और फेंसिंग में भी भारत चुनौती पेश करेगा.

महिला हॉकी टीम की भिड़ंत आज सिंगापुर से होगी. सेलिंग और सेपकटकरॉ में भारतीय खिलाड़ी चुनौती पेश कर रहे होंगे. महिलाओं की 69 किलोग्राम भारवर्ग वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में हरजिंदर कौर फाइनल खेलते हुए भारत को गोल्ड दिलाना चाहेंगी.