बाढ़ के पानी में बहकर आईं दारू की बोतलें, यूजर्स बोले- ये तो बड़ा राहत पैकेज

बाढ़ के पानी में बहकर आईं दारू की बोतलें, यूजर्स बोले- ये तो बड़ा राहत पैकेज


बाढ़ अपने साथ तबाही और परेशानी लेकर आती है. पानी बढ़ने के बाद लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचने की चिंता रहती है और आसपास की चीजें भी पानी में बहने लगती हैं. आमतौर पर बाढ़ और कोई भी प्राकृतिक आपदा आने पर खाने के और कई राहत पैकेज पहुचाएं जाते हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में बाढ़ के पानी का ऐसा नजारा दिखाई दिया, जिसे देखकर लोग हैरान होने के साथ-साथ हंस भी रहे हैं.

पानी के तेज बहाव के बीच कुछ शराब की बोतलें तैरती हुई दिखाई दीं, जिन पर लोगों की नजर पड़ गई. इसके बाद कुछ लोग उन्हें पानी से निकालने के लिए आगे बढ़ते नजर आए. वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने इस पूरे नजारे को अपने ही अंदाज में राहत पैकेज बता दिया.

 बाढ़ के पानी में तैरती दिखीं शराब की बोतलें

वायरल वीडियो में बाढ़ का पानी बहता हुआ दिखाई दे रहा है और इसी पानी कई में शराब की कई बोतलें भी तैरती नजर आती हैं. पानी के बीच शराब की बोतलों को देखकर वहां मौजूद कुछ लोग उन्हें पकड़ने की कोशिश करते दिखाई देते हैं. आमतौर पर बाढ़ के पानी में लोगों को अपनी जरूरी चीजें बचाते हुए देखा जाता है, लेकिन यहां इस वायरल वीडियो में शराब की बोतलों को पकड़ने की कोशिश ने पूरे नजारे को सोशल मीडिया के लिए मजेदार बना दिय वीडियो में नजर आ रहें लोग शराब की बोतलों को ऐसे संभल के ले जाते हुए नजर आतें है जैसे कोई उनका जरूरी सामान बाढ़ में बह रहा हो.

यह भी पढ़ें : बप्पा की भक्ति में डूबी तेलंगाना पुलिस, विसर्जन के दौरान लगाए ठुमके; देखें वीडियो

यूजर्स बोले- ये तो बड़ा राहत पैकेज है

वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने कमेंट सेक्शन में भी खूब मजे लिए. किसी ने इसे बाढ़ का राहत पैकेज बताया तो किसी ने लिखा कि कुदरत भी गजब चीजें भेज रही है. एक यूजर ने मजाक में कहा कि लोग राहत सामग्री लेने पहुंचे थे, यहां तो कुछ और ही मिल गया. एक यूजर ने मजाकियां अंदाज में कमेंट करते हुए कहा की अगर कुछ जरूरी सामन होता तो लोग उसे लेने के लिए भी इतनी मेहनत ना करते. वहीं कुछ लोगों ने हंसी वाले इमोजी के साथ वीडियो पर प्रतिक्रिया दी. इस पूरे नजारे ने लोगों को अपनी ओर खींच लिया है.

यह भी पढ़ें : दारू की दुकान में घुसा बंदर, क्वाटर पीकर हुआ बेसुध; वीडियो वायरल