मुसीबत में जब कोई अपना फंसता है तो मदद के लिए हाथ बढ़ाना इंसानों की फितरत मानी जाती है, लेकिन जानवर भी इस मामले में पीछे नहीं हैं. ऐसा कई बार आपने वायरल वीडियोज में देखा भी होगा. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है, जहां एक नन्हा हाथी पानी और चट्टानों के बीच मुश्किल में फंसा नजर आता है. उसे अकेला देखकर झुंड के बाकी हाथी भी वहां पहुंच जाते हैं और फिर जो नजारा देखने को मिलता है, वह काफी हैरान करने वाला है.
बड़े-बड़े हाथी नन्हे हाथी के आसपास खड़े होकर उसे संभालने की कोशिश करते दिखाई देते हैं, जैसे पूरा झुंड मिलकर अपने छोटे साथी को बाहर निकालने में जुट गया हो. यही नजारा अब सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है और वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.
झरने के पास मुश्किल में फंसा नन्हा हाथी
सोशल मीडिया पर हो रहे इस वायरल वीडियो में हाथियों का एक झुंड पानी के बीच चट्टानों के पास दिखाई दे रहा है. इसी दौरान एक छोटा हाथी झरने के किनारे नीचे की तरफ फंसा जाता नजर आता है. पानी का बहाव और चट्टानों की स्थिति देखकर उसका आगे बढ़ना थोड़ा मुश्किल दिखाई देता है. नन्हे हाथी को इस तरह देखकर झुंड के बाकी हाथी भी उसके आसपास नजर आने लगते हैं.
हाथियों के झुंड ने मिलकर एकजुट होकर झरने में फँसे नन्हे हाथी को बचाने के लिए इंसानी ज़ंजीर जैसी कतार बना ली। pic.twitter.com/uofnZI96eA
— Jeenat 𝐁𝐚𝐧𝐨 (@Jeenat__) September 24, 2026
यह भी पढ़ें : जूली-जूली गाने पर काला सूट पहने हसीना ने किया डांस, इंटरनेट पर उड़ा गर्दा
नन्हे हाथी के लिए आगे आए झुंड के साथी
वीडियो में सारे हाथी उस छोटे बच्चे को बचाने के लिए एकजुट हो जाते है और एक दुसरे की सुंड से पूछ पकड़कर उस नन्हे हाथी को बचाने की कोशिश करते नजर आते हैं. कुछ बड़े हाथी नन्हे हाथी के पास खड़े नजर आते हैं और अपनी सूंड उसकी तरफ बढ़ाते दिखाई देते हैं. पूरा नजारा ऐसा लगता है जैसे हाथियों ने मिलकर अपने छोटे साथी को संभालने की कोशिश की हो. इसी वजह से सोशल मीडिया पर लोग इसे हाथियों की ह्यूमन चेन जैसा बता रहे हैं.
यूजर्स बोले- इंसानों को भी सीखना चाहिए
नन्हे हाथी के लिए पूरे झुंड को एक साथ आते देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी भावुक हो गए. लोग कह रहे हैं कि मुसीबत में जिस तरह पूरा झुंड एक साथ खड़ा दिखाई दे रहा है, वह देखने लायक है. एक यूजर ने लिखा, मुसीबत में अपनों का साथ ऐसा ही होना चाहिए. दूसरे ने कहा, इंसानों को भी इनसे एकजुट रहना सीखना चाहिए. वहीं एक यूजर ने मजाकियां अंदाज में लिखा की ऐसा लग रहा है जैसे हाथी ने चैन बनाने की कही से ट्रेनिंग ली हो. वहीं एक यूजर ने लिखा, छोटे के लिए पूरा परिवार खड़ा हो गया. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहें हैं.
यह भी पढ़ें : EV स्कूटर पर बैठते ही फटी बैटरी, उछलकर दूर गिरी लड़की; वीडियो वायरल





.jpg)