- Apple ने सिरी अपग्रेड में देरी के लिए क्लेम विंडो खोली.
- Apple पर iPhone 16 गलत पेश करने का आरोप था.
- अमेरिकी iPhone 15 Pro, 16 उपयोगकर्ता 25-95 डॉलर क्लेम करें.
- क्लेम SmartphoneAISettlement.com 21 दिसंबर 2026 तक भरें.
Apple Intelligence से जुड़ी स्मार्ट Siri का इंतजार करने वाले कुछ iPhone यूजर्स के लिए अब कंपनसेशन का रास्ता खुल गया है. Apple ने Siri के अपग्रेड में हुई देरी को लेकर 25 करोड़ डॉलर (करीब 2,200 करोड़ रुपये) के सेटलमेंट की क्लेम विंडो शुरू कर दी है. अमेरिका में तय शर्तों के तहत योग्य iPhone मालिक एक डिवाइस के लिए शुरुआती तौर पर 25 डॉलर का भुगतान मांग सकते हैं.
यह मामला उस क्लास एक्शन केस से जुड़ा है जिसमें Apple पर आरोप लगाया गया था कि कंपनी ने iPhone 16 को Apple Intelligence के लिए तैयार फोन के तौर पर पेश किया, जबकि WWDC 2024 में दिखाई गई ज्यादा स्मार्ट Siri उस समय उपलब्ध नहीं थी. यह अपग्रेड इसी महीने iOS 27 के साथ यूजर्स तक पहुंचा है.
किन iPhone मॉडल्स पर मिलेगा Claim?
यह सेटलमेंट सिर्फ अमेरिका में हुई योग्य खरीद पर लागू है. इसमें iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max के साथ पूरी iPhone 16 सीरीज शामिल है. इसमें iPhone 16, 16 Plus, 16 Pro, 16 Pro Max और iPhone 16e आते हैं. खरीदारी 10 जून 2024 से 29 मार्च 2025 के बीच की गई होनी चाहिए.
क्लेम वही व्यक्ति कर सकता है जिसने फोन मूल रूप से खरीदा हो. डिवाइस निजी या काम के इस्तेमाल के लिए लिया गया होना चाहिए और उसे दोबारा बेचने के लिए नहीं खरीदा गया होना चाहिए. भारत में खरीदे गए इन्हीं मॉडल्स पर यह सेटलमेंट लागू नहीं होगा, यह मामला अमेरिका में दायर और सेटल हुआ है.
Claim करने के लिए क्या चाहिए?
क्लेम SmartphoneAISettlement.com के जरिए किया जा सकता है. फॉर्म में नाम, पता, फोन नंबर और iPhone का सीरियल नंबर मांगा जाएगा. यह जानकारी सेटिंग्स में General के बाद About सेक्शन में मिल जाएगी. सीरियल नंबर उपलब्ध नहीं होने पर Apple Account ईमेल और डिवाइस से जुड़े फोन नंबर का इस्तेमाल किया जा सकता है. हर डिवाइस के लिए अलग क्लेम करना होगा और एक फोन पर केवल एक भुगतान मिलेगा. योग्य यूजर्स को आने वाले दिनों में क्लेम ID और PIN वाला ईमेल भी मिल सकता है, हालांकि इनके बिना भी आवेदन किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें – सिर्फ कैमरा नहीं, आवाज पर भी फोकस; Meta AI Glasses में नए फीचर्स
कब तक करना होगा Claim?
क्लेम जमा करने की आखिरी तारीख 21 दिसंबर 2026 है. मामले की अंतिम मंजूरी के लिए सैन जोस की फेडरल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में 24 फरवरी 2027 को सुनवाई होगी. इसके बाद ही भुगतान शुरू होंगे और किसी अपील की स्थिति में इसमें और देरी हो सकती है. भुगतान PayPal, Venmo, डायरेक्ट डिपॉजिट या पेपर चेक के जरिए किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें – AI की ताकत अब कम कीमत में, GPT-6 के साथ OpenAI का बड़ा बदलाव





.jpg)