भारत ने जीते 5 मेडल, 16 साल बाद दोहराया इतिहास; दूसरे गोल्ड का इंतजार बरकरार


छठे दिन भारत की झोली में कुल 5 मेडल आए. यह मेडल रोइंग, वुशु, स्कीट शूटिंग, 4*400 रिले रेस और 10000 मीटर महिला दौड़ इवेंट में आए. रोइंग में सतनाम सिंह और सलमान खान को ब्रॉन्ज मिला. वुशु में रोशिबिना देवी को सिल्वर, अनंतजीत सिंह नरुका व परिनाज धालीवाल को स्कीट शूटिंग में ब्रॉन्ज, सीमा कुमारी को 10000 मीटर महिला दौड़ इवेंट में ब्रॉन्ज और 4*400 रिले टीम को सिल्वर मिला. रिले टीम में विथ्या रामराज, पोवम्मा एम और मनु टी शामिल रहीं. सीमा ने 16 साल का सूखा खत्म किया. इससे पहले यहां 2010 में भारत के लिए मेडल आया था.