आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हमारे पास समय ही नहीं होता. दिनभर के ऑफिस के बाद घर का काम थका देने वाला होता है. ऐसे में बर्तनों को साफ करना तो किसी बड़ी मुसीबत से कम नहीं लगता. इस समस्या से बचने के लिए डिश वॉशर आपके लिए एक शानदार विकल्प हो सकता है. कई लोगों को लगता है कि डिश वॉशर बेहद महंगा होता है और यह केवल अमीर लोग ही इस्तेमाल करते हैं. जबकि असल में ऐसा नहीं है डिश वॉशर को आम आदमी भी खरीद सकता है और अपने काम को आसान बना सकता है. जानिए डिश वॉशर आखिर काम कैसे करता है और सबसे सस्ता डिश वॉशर कितने तक में मिल जाता है.
डिश वॉशर में बर्तन गरम पानी, फव्वारे और डिटर्जेंट की मदद से साफ होते हैं और सूखते हैं. इसके काम करने का तरीका आपके द्वारा सिलेक्ट किए गए ऑप्शन पर निर्भर करता है. आमतौर पर बर्तनों को साफ होने में 1-3 घंटे का समय पर्याप्त होता है. वहीं हल्के और कम गंदे बर्तन 30-60 मिनट में आसानी से साफ हो जाते हैं.
ऐसे काम करता है डिश वॉशर
सबसे पहले डिश वॉशर में पानी भरता है. तापमान के अनुसार वह गर्म होता है, क्योंकि गर्म पानी चिकनाई और गंदगी को आसानी से पिघला देता है. डिश वॉशर में डाला गया डिटर्जेंट अपने आप पानी में मिल जाता है. फव्वारे की मदद से मशीन बर्तनों को साफ करती है. बर्तन साफ होने के बाद गंदा पानी डिश वॉशर से बाहर निकल जाता है. इसके बाद बर्तनों को एक बाक फिर साफ पानी से धोया जाता है. बर्तन धूलने के बाद डिश वॉशर में मौजूद हिटर गर्म हवा से बर्तनों के सुखा देता है.
यह भी पढ़ें: बजट से परफॉर्मेंस तक, Students के लिए 2026 के टॉप Laptop Options
कितने का आता है सबसे सस्ता डिश वॉशर
भारत में सबसे सस्ता डिश वॉशर लगभग 13,000 से 17,000 रुपये के बीच में मिल जाता है. वहीं अगर आपका बजट ज्यादा है और आपको ज्यादा फिचर्स वाला डिश वॉशर चाहिए, तो आपके लिए 20,000 से 25,000 तक के मॉडल्स बेहतर होंगे. आप इन्हें Amazon और Flipkart जैसे ऑनलाइन प्लेटफार्म से आसानी से खरीद सकते हैं. वहीं डिश वॉशर आपको बड़े इलेक्ट्रिकल शॉरूम पर भी आसानी से मिल जाते हैं. सस्ता डिश वॉशर खरीदने से पहले उसकी कंपनी, फिचर्स और अन्य जरूरी जानकारी जरुर देखें.
यह भी पढ़ें: घर के लिए Smart Solar Tech, ये Gadgets बदल सकते हैं रोज का काम





