बिजली चोरी पकड़ने आए JE को गांव वालों ने कूटा- वीडियो वायरल

बिजली चोरी पकड़ने आए JE को गांव वालों ने कूटा- वीडियो वायरल


बिजली की चोरी से होने वाले नुकसान को रोकने के लिए बिजली विभाग की टीमें समय-समय पर जांच करती रहती हैं. अगर जांच के दौरान कोई गड़बड़ी मिलती है तो विभाग अपनी तय प्रक्रिया के तहत कार्रवाई करता है. लेकिन क्या किसी कर्मचारी से विवाद होने पर उसके साथ मारपीट करना सही है? उत्तर प्रदेश के बिजनौर से सामने आए एक वायरल वीडियो ने इसी सवाल को खड़ा कर दिया है.

बताया जा रहा है कि बिजली चोरी की जांच करने पहुंची टीम को कुछ लोगों ने घेर लिया और विभाग के JE के साथ मारपीट की. वीडियो में लोग JE के साथ हाथापाई करते नजर आ रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग भी इस घटना को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

बिजली चोरी की जांच करने पहुंचे थे JE

मामला उत्तर प्रदेश के बिजनौर का बताया जा रहा है, जहां बिजली विभाग के JE सुदीप कुमार शर्मा टीम के साथ बिजली कनेक्शन की जांच करने पहुंचे थे. वीडियो के साथ दिए गए कैप्शन के मुताबिक, टीम ने एक घर में बिजली चोरी पकड़ी थी. आरोप है कि एक ही केबल के जरिए घर के अलावा आसपास की कई दुकानों में भी बिजली पहुंचाई जा रही थी. इसी बिजली चोरी की जांच के दौरान वहां मौजूद लोगों और बिजली विभाग की टीम के बीच विवाद शुरू हो गया. इसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि JE के साथ गांव के लोग मारपीट पर उतर आएं.

यह भी पढ़ें : सड़क पर पलटा देशी घी का ट्रक, लूटने उमड़ी भीड़, वीडियो वायरल

JE को घेरकर लोगों ने कर दी मारपीट

वायरल वीडियो में JE एक जगह बैठे दिखाई दे रहे हैं और उनके आसपास कई लोग नजर आ रहे हैं. वीडियो में कुछ लोग उनके साथ बहस और हाथापाई करते दिखाई देते हैं. देखते ही देखते लोग JE से बात करते-करते उससे हाथापाई करने लग जाते हैं. JE को चारपाई पर बिठाकर वहां खड़े सारे लोग कर्मचारी को मारने लग जाते हैं. इस दौरान माहौल काफी गर्म नजर आता है. लेकिन वीडियो में कर्मचारी के साथ इस तरह हाथापाई का नजारा जरूर दिखाई दे रहा है.

लोग बोले- गलत काम पकड़ा गया तो हाथ कैसे उठा सकते हैं?

वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद कई लोग इस घटना पर सवाल उठा रहे हैं. कुछ यूजर्स का कहना है कि अगर बिजली चोरी पकड़ी गई थी तो उसका जवाब कानून और विभागीय कार्रवाई के जरिए दिया जाना चाहिए था, कर्मचारी के साथ मारपीट करके नहीं. लोगों ने कमेंट करते हुए कहा, अगर बिजली चोरी हो रही थी तो जांच करने आए कर्मचारी को पीटने का क्या मतलब है?, गलत काम पकड़े जाने पर गुस्सा कर्मचारी पर क्यों?, किसी सरकारी कर्मचारी पर इस तरह हाथ उठाना कैसे सही हो सकता है?  कई लोग UP की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठा रहे हैं.

यह भी पढ़ें : सीमा हैदर ने शेयर की अपनी 80s वाली तस्वीर, सचिन के साथ ऐसा आया लुक