- 70% उपभोक्ता पुराने फोन हेतु सुरक्षा योजना चाहते हैं.
फोन हाथ से गिर जाए या अचानक पानी की चपेट में आ जाए, तो कुछ सेकंड में ही टेंशन शुरू हो जाती है. ऐसे समय में हर कोई तुरंत सर्विस सेंटर जाने की जगह पहले अपने लेवल पर फोन को ठीक करने की कोशिश करता है. भारत में स्मार्टफोन को लेकर लोगों की ऐसी ही आदतों और एक्सीडेंट से होने वाले नुकसान को लेकर एक नई Consumer Study सामने आई है. रिपोर्ट के मुताबिक, 29 प्रतिशत भारतीयों ने पानी से खराब हुए स्मार्टफोन को ठीक करने के लिए चावल का इस्तेमाल किया है.
यह Study Hansa Research ने वन एसिस्ट के लिए की है. The Great Indian Smartphone Protection Crisis नाम की इस रिपोर्ट में भारत में Smartphone Usage, Accidental Damage और Protection Plan को लेकर लोगों की आदतों को समझने की कोशिश की गई है.
82 प्रतिशत लोगों का फोन कभी न कभी गिरा
रिपोर्ट के अनुसार, 82 प्रतिशत लोगों ने कम से कम एक बार अपना Smartphone गिराया है. वहीं, 72 प्रतिशत लोगों ने किसी न किसी तरह का Accidental Damage झेला है. फोन का जेब या बैग से फिसलना भी नुकसान की बड़ी वजहों में शामिल रहा और ऐसे मामलों की हिस्सेदारी 36 प्रतिशत बताई गई है.
फोन गिरने के बाद लोगों की प्रतिक्रिया भी अलग-अलग रही. 35 प्रतिशत लोगों ने बताया कि वे फोन गिरते ही घबरा गए थे, जबकि 24 प्रतिशत ने इस वजह से किसी से बहस या झगड़ा होने की बात कही. 15 प्रतिशत लोगों ने तो Smartphone Damage होने के कारण अपने प्लान्स तक केंसिल कर दिए.
पानी से खराब फोन के लिए ये हैक अपनाते हैं 29 पर्सेंट लोग
फोन को नुकसान पहुंचने के बाद कुछ लोग Temporary Fix का सहारा भी लेते हैं. Study में सामने आया कि 29 प्रतिशत भारतीयों ने Water-Damaged Smartphone के लिए चावल का इस्तेमाल किया. इसके अलावा 20 से 32 प्रतिशत लोगों ने Tape या दूसरे अस्थायी तरीकों से टूटे या खराब फोन को संभालने की कोशिश की.
यह भी पढ़ें – Xiaomi 18 Pro की स्क्रीन में नया Privacy फीचर, जानें कैसे करेगा काम
Smartphone Protection Plan अब भी कम
इतने ज्यादा Accidental Damage के बाद भी Protection Plan का इस्तेमाल सीमित है. रिपोर्ट के मुताबिक, 36 प्रतिशत लोगों ने अपने Smartphone में कभी न कभी Protection Plan लिया है, लेकिन फिलहाल सिर्फ 6 से 8 प्रतिशत Consumers के पास Active Protection Plan है. रिपोर्ट में इसके पीछे महंगा होना, Protection Plan के फायदे की कम जानकारी और क्लैम प्रोसेस को लेकर चिंता जैसे कारण बताए गए हैं.
पुराने फोन के लिए भी Protection की मांग
Study के मुताबिक, 70 प्रतिशत Consumers मानते हैं कि नए फोन के मुकाबले Pre-owned Smartphone में Protection Plan ज्यादा जरूरी है. करीब 30 प्रतिशत लोगों ने कहा कि Warranty या Protection Plan मिलने पर वे पुराना फोन खरीदने पर विचार कर सकते हैं. Non-Metro इलाकों में 54 प्रतिशत लोगों ने Pre-owned Smartphone खरीदा, जबकि Metro में यह आंकड़ा 30 प्रतिशत रहा. रिपोर्ट के अनुसार, लोग फोन लंबे समय तक इस्तेमाल कर रहे हैं और बढ़ती कीमतों के कारण Damage या Repair का खर्च भी ज्यादा असर डाल रहा है.
यह भी पढ़ें – iPad से भी क्यों महंगा होता है iPhone? ये है हैरान करने वाला कारण





