टेक सिटी बेंगलुरु के एक CEO का सोशल मीडिया पोस्ट इस समय इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है. CEO ने सरेआम ऐलान किया है कि उनकी कंपनी उत्तर भारत के चार राज्यों के पुरुष उम्मीदवारों यानी Male Candidates को नौकरी पर नहीं रखेगी. इस विवादित फैसले के बाद सोशल मीडिया पर भारी गुस्सा देखने को मिल रहा है.
कार्तिक एसजी (Karthik SG) नाम के इस CEO ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि कंपनी में लंबी बहस और झगड़े के बाद यह कड़ा फैसला लिया गया है. उन्होंने लिखा, “मुझे इसके लिए खेद है… लेकिन आज काफी लंबी चर्चा के बाद हमने यह साफ कर दिया है कि हम उत्तर भारत के 4 राज्यों से किसी भी पुरुष उम्मीदवार को अपनी कंपनी में हायर नहीं करेंगे.”

4 राज्यों का किया जिक्र, उत्तर भारत की महिला कर्मचारी ने भी जताई सहमति
सीईओ ने पोस्ट में उत्तर भारत के यूपी, राजस्थान, बिहार और मध्यप्रदेश का जिक्र करते हुए कहा कि हम इन राज्यों से आने वाले किसी भी मेल कैंडिडेट को हायर नहीं करेंगे. इतना ही नहीं, सीईओ ने यह भी कहा कि हमारे यहां पहले से ही राजस्थान की एक महिला कर्मचारी काम कर रही है और उसने भी इस बात पर 100 प्रतिशत सहमति जताई है. बेंगलुरु के CEO के इस फैसले को लोग ‘क्षेत्रीय भेदभाव’ और ‘पूर्वाग्रह से ग्रसित’ बता रहे हैं. कई यूजर्स ने लिखा कि किसी राज्य विशेष के लोगों को इस तरह टारगेट करना पूरी तरह से गैर-कानूनी और गलत है, वहीं कुछ लोगों ने कंपनी पर कार्रवाई करने की मांग भी शुरू कर दी है.
Im sorry for this…
But today we have made it very clear after lengthy discussion and quarrel…
We will not hire any male candidates in our company who come from these 4 states in north india…
1. Uttar Pradesh.
2. Rajasthan.
3. Bihar.
4. Madhya Pradesh.We do have 1…
— Karthik SG (@kkarthikkgs) September 22, 2026
यह भी पढ़ें : पार्टी करने गए लोगों ने रेस्टोरेंट पर जमकर खाया खाना, बिल आया 62 लाख
यूजर्स ने की कड़ी कार्रवाई की मांग
सोशल मीडिया पर जैसे ही यह पोस्ट वायरल हुआ वैसे ही इसे हजारों लोगों ने देखा. ऐसे में इंटरनेट यूजर्स पोस्ट को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…इस सीईओ के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. एक और यूजर ने लिखा…बेंगलुरु के भी कई लोग दिल्ली और नोएडा जैसे शहरों में जॉब कर रहे हैं. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और इसे सजा मिलनी चाहिए.
यह भी पढ़ें : बाइक के पीछे पिंजरा बनाकर ठूंसे 5 बच्चे, वीडियो वायरल





