अनार की पेटी में कागज समझकर रख दिए असली नोटों के टुकड़े, वीडियो वायरल

अनार की पेटी में कागज समझकर रख दिए असली नोटों के टुकड़े, वीडियो वायरल


कभी-कभी जो चीज हमें बेकार नजर आती है, उसमें भी कुछ ऐसा छिपा हो सकता है जिसकी किसी ने कल्पना तक न की हो. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में भी कुछ ऐसा ही हैरान करने वाला नजारा देखने को मिल रहा है. अनार की एक पेटी में वेस्ट पेपर की जगह असली करेंसी नोटों के टुकड़े दिखाई दे रहे हैं. पेटी में नोटों के टुकड़े देखकर वहां मौजूद लोग भी हैरान नजर आते हैं. अब इस वीडियो को देखकर लोग यही सोच रहे हैं कि आखिर करेंसी के ये टुकड़े अनार की पेटी तक पहुंचे कैसे और क्या यह किसी की बड़ी लापरवाही का नतीजा है या फिर किसी की किस्मत का खेल?

 अनार की पेटी में दिखे नोटों के टुकड़े

 सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में अनार से भरी पेटी के अंदर कागज की कतरनों जैसा ढेर दिखाई दे रहा है. जब इन कतरनों को ध्यान से देखा जाता है तो उनमें करेंसी नोटों के टुकड़े नजर आते हैं. और वहां खड़ा शख्स इन कागजों को हटाकर दिखाता है, जिससे पता चलता है कि पेटी में मौजूद सामान सामान्य वेस्ट पेपर जैसा नहीं है. करेंसी नोटों के इतने सारे टुकड़े एक साथ देखकर यह पूरा नजारा लोगों के लिए हैरान करने वाला बन गया. वीडियो के कैप्शन में दावा किया गया है कि अनार की पेटी में जिस जगह वेस्ट पेपर होना चाहिए था, वहां असली करेंसी नोटों के टुकड़े मिले है.

यह भी पढ़ें : बारबर की कुर्सी पर बैठकर बंदर ने करवाई मालिश , VIDEO देख हंस पड़े यूजर्स

 यूजर्स बोले- किस्मत या लापरवाही?

 सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग इसे लेकर अलग-अलग बातें कर रहे हैं. कुछ यूजर्स का कहना है कि अगर किसी को ऐसी पेटी मिल जाए तो वह इसे अपनी किस्मत ही मानेगा, जबकि कुछ लोग इसे पैसों की गंभीर लापरवाही बता रहे हैं. एक यूजर ने मजेदार अंदाज में लिखा, अनार लेने गए थे, नोटों का खजाना मिल गया. वहीं दूसरे ने कहा, ये किस्मत है या किसी की बहुत बड़ी गलती ? वहीं एक और यूजर ने कहा की किस्मत कभी भी पलट सकती है. कुछ लोगों ने यह सवाल भी उठाया कि आखिर करेंसी नोटों के टुकड़े पैकिंग वाले कागज के साथ कैसे पहुंच गए.

 वीडियो ने खड़ा किया बड़ा सवाल

इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर एक अलग ही चर्चा शुरू कर दी है. अगर करेंसी नोटों के टुकड़े वास्तव में वेस्ट पेपर समझकर इस्तेमाल किए गए हैं तो सवाल उठता है कि इतने सारे नोट वहां तक पहुंचे कैसे. वहीं, वीडियो में पूरी घटना की या जगह की जानकारी नहीं दी गई है, इसलिए इसके पीछे की असली वजह फिलहाल साफ नहीं है. यही वजह है कि कुछ लोग इसे किस्मत का खेल बता रहे हैं तो कुछ इसे बड़ी लापरवाही से जोड़कर देख रहे हैं.

यह भी पढ़ें : तोते को चढ़ा रील का भूत, खुद की वीडियो देखी और लगा नाचने; VIDEO वायरल