स्मार्ट TV पर फ्री में देखें हजारों फिल्में और TV चैनल! ये हैं कमाल के तरीके

स्मार्ट TV पर फ्री में देखें हजारों फिल्में और TV चैनल! ये हैं कमाल के तरीके


आज के समय में Netflix, Prime Video और Disney+ जैसे OTT प्लेटफॉर्म्स के बढ़ते सब्सक्रिप्शन खर्च के बीच अगर आप बिना ज्यादा पैसे खर्च किए फिल्में और TV शो देखना चाहते हैं तो आपके Smart TV में ही कई ऑप्शन मौजूद हो सकते हैं. खास बात यह है कि इनमें से ज्यादातर सर्विसेज विज्ञापनों के बदले फ्री कंटेंट देती हैं.

TV में पहले से मौजूद Free Channels चेक करें

आपको बता दें कि सबसे पहले अपने Smart TV में मौजूद फ्री चैनल्स को चेक करें. Samsung TV Plus, LG Channels, Roku Channel और Google TV जैसे प्लेटफॉर्म कई फ्री चैनल उपलब्ध कराते हैं. इनमें न्यूज, फिल्में, रियलिटी शो, स्पोर्ट्स और मनोरंजन से जुड़े चैनल मिल सकते हैं. भारत में Samsung TV Plus भी चुनिंदा Samsung Smart TV मॉडल्स पर बिना सब्सक्रिप्शन के ऐड बेस्ड कंटेंट उपलब्ध कराता है.

Prime Video का Free कंटेंट देखें

Amazon ने पुराने Freevee प्लेटफॉर्म के फ्री कंटेंट को Prime Video में शामिल कर दिया है. इसलिए अगर आपके Smart TV में Prime Video ऐप है तो उसमें Free सेक्शन जरूर चेक करें. ध्यान रखें कि Prime Video पर पेड और फ्री कंटेंट साथ-साथ दिख सकता है, इसलिए कंटेंट की कीमत जरूर चेक करें.

Pluto TV भी है शानदार ऑप्शन

अगर आपको पुराने जमाने की तरह चैनल बदलकर TV देखने का एक्सपीरिएंस पसंद है तो Pluto TV काम आ सकता है. इसमें कई 24×7 लाइव चैनल के साथ ऑन-डिमांड फिल्में और शो भी मिलते हैं. अलग-अलग कैटेगरी के हिसाब से चैनल खोजे जा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Smart TV में कितनी होती है Storage? सच जानकर रह जाएंगे हैरान

Tubi से फ्री फिल्में देखें

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Tubi एक फेमश फ्री स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म है, जहां फिल्मों और TV शो की बड़ी लाइब्रेरी मिलती है. इसमें ऑन-डिमांड कंटेंट के साथ Live TV भी उपलब्ध है. इसके लिए अलग से पेड सब्सक्रिप्शन लेने की जरूरत नहीं होती. हालांकि, फ्री कंटेंट के बदले बीच-बीच में विज्ञापन दिखाए जाते हैं.

YouTube को नजरअंदाज न करें

YouTube सिर्फ छोटे वीडियो देखने के लिए नहीं है. इसके Free Movies सेक्शन में विज्ञापनों के साथ कई फिल्में और TV शो मुफ्त में उपलब्ध होते हैं. इसके अलावा कुछ ऑफिशियल स्टूडियो चैनलों और पब्लिक-डोमेन कंटेंट पर भी पुरानी फिल्में और शो मिल सकते हैं.

Library Card से Hoopla और Kanopy

अगर आपके पास ऐसी लाइब्रेरी का कार्ड है जो Hoopla या Kanopy को सपोर्ट करती है तो आप इनके जरिए मुफ्त में फिल्में और शो देख सकते हैं. खास बात यह है कि इन सर्विसेज में आमतौर पर विज्ञापन नहीं होते हैं क्योंकि कंटेंट का खर्च संबंधित लाइब्रेरी वहन करती है.

यह भी पढ़ें:

Face ID और एंड्रॉयड के फेस अनलॉक में क्या होता है अंतर? जानें कौन ज्यादा बेहतर