बारबर की कुर्सी पर बैठकर बंदर ने करवाई मालिश , VIDEO देख हंस पड़े यूजर्स

बारबर की कुर्सी पर बैठकर बंदर ने करवाई मालिश , VIDEO देख हंस पड़े यूजर्स


आजकल जानवरों के वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं. कभी कोई जानवर इंसानों की तरह खाना खाते नजर आता है तो कोई राजा जैसे ठाठ दिखाते नजर आता है. कभी उसकी हरकतें देखकर लोगों को अपनी आंखों पर ही यकीन नहीं होता. जानवरों के ऐसे वीडियो इंटरनेट पर आते ही लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेते हैं. इन दिनों एक ऐसा ही मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक बंदर कुछ ऐसा करता दिखाई दे रहा है, जिसे देखकर आपको भी लगेगा कि ये जनाब तो इंसानों से कम नहीं हैं. वीडियो में बंदर का अंदाज देखकर लोग खूब मजे ले रहे हैं.

बारबर की कुर्सी पर बैठा बंदर

वायरल वीडियो में एक बंदर बारबर की कुर्सी पर बैठा हुआ नजर आ रहा है. और वह बारबरउसके पैर दबाते हुए दिख रहा है. बंदर को जिस तरह कुर्सी पर बैठाया गया है, उसे देखकर ऐसा लग रहा है जैसे वह भी अपनी बारी का इंतजार कर रहा हो. आसपास मौजूद लोग इस पूरे नजारे को अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड करते दिखाई दे रहे हैं. इस वायरल वीडियो में बंदर के ठाठ देखने लायक है. बंदर का इंसानों की तरह बारबर की कुर्सी पर बैठना ही इस वीडियो को काफी मजेदार बना रहा है.

 

यह भी पढ़ें : शेर और बाघ की हुई खतरनाक लड़ाई, वीडियो में देखें किसकी हुई जीत

वीडियो देखकर यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट

वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स बंदर के अंदाज पर खूब मजे ले रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, भाई का आज पूरा मेकओवर होगा. दूसरे ने कहा, लगता है बंदर को भी नया लुक चाहिए. एक अन्य यूजर ने मजाक में लिखा, बारबर का सबसे स्पेशल ग्राहक. वहीं किसी ने कहा, आज तो बंदर साहब की VIP सर्विस चल रही है. एक ओए अन्य यूजर ने लिखा लगता है बारबर के साथ कुछ रिश्ता है बंदर साहब का. कुछ लोग बंदर के एक्सप्रेशन देखकर हंसने वाले इमोजी भी शेयर कर रहे हैं. बंदर का ये अंदाज यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है.

 बंदर का अंदाज देखकर लोग हुए हैरान

सोशल मीडिया पर जानवरों से जुड़े वीडियो अक्सर लोगों को खूब पसंद आते हैं और यह वीडियो भी कुछ ऐसा ही है. बंदर का बारबर की कुर्सी पर बैठना और इंसानों की तरह ग्रूमिंग कराना लोगों को काफी अलग और मजेदार लग रहा है. यही वजह है कि वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है. हालांकि वीडियो कहां का है और बंदर को इस तरह क्यों बैठाया गया था, इसकी जानकारी वीडियो से साफ नहीं होती है. फिलहाल बंदर का यह अनोखा अंदाज ही लोगों का ध्यान खींच रहा है. 

यह भी पढ़ें : 22 सितंबर को फ्री मिलेगा आईफोन, शख्स ने किया एलान, यूजर्स में जश्न