Jabalpur Climate Replace: गर्मी ने असर दिखाया किया शुरू, तापमान 37 डिग्री के पार

Jabalpur Climate Replace: गर्मी ने असर दिखाया किया शुरू, तापमान 37 डिग्री के पार

हल्के बादलों के बीच धूप में तीखापन महसूस किया गया वहीं हवा उत्तर पश्चिमी हवा में गर्माहट महसूस की गई। रात को जरूर उत्तरी हवा के फेर में हल्की ठंडक का अहसास बना रहा।

By Hemant Kumar Upadhyay

Publish Date: Mon, 25 Mar 2024 09:24 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 25 Mar 2024 10:33 AM (IST)

HighLights

  1. सूरज तल्खी बघारने आमादा, बादल करते रहे पर्दा
  2. हल्के बादलों के बीच गर्मी ने मारा जोर
  3. 26 मार्च की रात से और एक नए पश्चिमी विक्षोभ की संभावना जताई है।

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। रविवार को रवि के तेवर तल्ख रही। तेज धूप के साथ ही हवा में गर्माहट घुली रही। दिन का तापमान भी 37 डिग्री के पार पहुंच गया। हालांकि सूरज की तल्ख मिजाजी पर हल्के बादल भी पर्दा करते रहे।

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार की रात हिमालयीन क्षेत्र में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव जबलपुर सहित संभाग के जिलों में तो देखने नहीं मिल रहा लेकिन आंशिक प्रभाव से सोमवार को हल्के बादल जरूर छाए रहे। वहीं मौसम विभाग ने 26 मार्च की रात से और एक नए पश्चिमी विक्षोभ की संभावना जताई है। मसलन धूप के बीच हल्के बादल छा सकते हैं। हालांकि गर्मी का असर बरकार रहेगा।

हवा में घुली गर्माहट

हल्के बादलों के बीच धूप में तीखापन महसूस किया गया वहीं हवा उत्तर पश्चिमी हवा में गर्माहट महसूस की गई। रात को जरूर उत्तरी हवा के फेर में हल्की ठंडक का अहसास बना रहा। मौसम विभाग की माने तो होली के बाद तापमान में दो से तीन डिग्री तक की बढ़ोतरी की संभावना है। यानी होली के बाद तापमान में 39 से 40 डिग्री सेल्यियस तक पहुंचने के आसार नजर आ रहे हैं। बहरहाल रविवार को अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं गत वर्ष आज के दिन अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री और न्यूनतम 17.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था।

  • ABOUT THE AUTHOR

    प्रिंट मीडिया में कार्य का 33 वर्ष का अनुभव। डिजिटल मीडिया में पिछले 9 वर्ष से कार्यरत। पूर्व में नवभारत इंदौर और दैनिक जागरण इंदौर में खेल संपादक और नईदुनिया इंदौर में संपादकीय विभाग में अहम जिम्‍मेदारियों का