आजकल लोग अपनी जिंदगी के हर छोटे-बड़े पल मोबाइल में रिकॉर्ड करने लगे हैं. सोशल मीडिया के दौर में लोग हर घटना को कैमरे में कैद करने में जुट जाते हैं.जहां उनकी मदद की ज्यादा जरूरत होती है. कई बार तो ऐसा नजारा सामने आ जाता है, जिसे देखकर सवाल उठता है कि आखिर उस वक्त मदद करना जरूरी था या वीडियो बनाना. ऐसा ही एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं. वीडियो में एक शख्स चलती ट्रेन से लटका नजर आ रहा है और उसका पैर नीचे घिसटता दिखाई देता है. हैरानी की बात यह है कि आसपास मौजूद लोग उसे बचाने नहीं बल्कि इस पूरे नजारे को मोबाइल में रिकॉर्ड करते नजर आ रहे हैं.
चलती ट्रेन से लटक रहा था शख्स
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स चलती ट्रेन से बाहर लटका हुआ दिखाई देता है. और वह ट्रेन के दरवाजे या किनारे को पकड़कर लटका हुआ नजर आ रहा है. इस दौरान उसके पैर नीचे की तरफ घिसटते दिखाई देते हैं. और ट्रेन में बेठे सारे लोग उसे बचाने के बजाय वीडियो रिकॉर्ड करते हुए दिखते हैं नजारा इतना खतरनाक है कि जरा सी चूक होने पर बड़ा हादसा हो सकता था. वायरल वीडियो में सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि शख्स की हालत देखकर भी लोग उसे बचाने या सावधान करते हुए नजर नहीं आते कैमरा लगातार उसी शख्स की तरफ रखा गया है और पूरा खतरनाक नजारा रिकॉर्ड किया जा रहा है.
जीवन की कीमत समय से ज्यादा है… पता नहीं वह व्यक्ति जीवित है या नहीं… मगर इंसान के भीतर की मरी हुई संवेदना साफ झलकती है
लोग मदद करने की बजाय वीडियो बनाने पर ध्यान दे रहे है आखिर किस दिशा में।जा रहे है हम ? pic.twitter.com/Au1WVsli3q— Malang (@Malanggav4) September 15, 2026
यह भी पढ़ें : चोरी पकड़ी गई, एंड्रॉयड फोन को iPhone 18 बनाकर चला रहा था शख्स
वीडियो देखकर यूजर्स बोले- मदद करनी चाहिए थी
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही यूजर्स ने लोगों के वीडियो बनाने पर सवाल उठाने शुरू कर दिए. एक यूजर ने लिखा कि ऐसे समय में वीडियो बनाने के बजाय ट्रेन की चेन खींचनी चाहिए थी. वहीं दूसरे ने कहा कि आजकल लोगों को किसी की मदद करने से ज्यादा वीडियो बनाने की चिंता रहती है. एक यूजर ने कहा लोगो को तो बस सोशल मीडिया से ही काम है. कई यूजर्स ने इसे बेहद असंवेदनशील रवैया बताया. कई लोगों ने कहा की आजकल इंसानियत खत्म हो गई है.
स्टंट था या हादसा, लेकिन मदद करना जरूरी था
वीडियो में यह साफ नहीं कहा जा सकता कि शख्स जानबूझकर स्टंट कर रहा था, किसी वजह से ट्रेन से लटका था या फिर अचानक उसका पैर फिसल गया था. लेकिन वजह चाहे जो भी हो, जिस तरह वह चलती ट्रेन से बाहर लटका हुआ था और उसके पैर नीचे घिसट रहे थे, वह बेहद खतरनाक स्थिति थी. ऐसे समय में आसपास मौजूद लोगों को वीडियो बनाने के बजाय उसकी मदद करने की कोशिश करनी चाहिए थी. सोशल मीडिया के लिए कुछ सेकेंड का वीडियो बनाना किसी की जान से ज्यादा जरूरी नहीं हो सकता.
यह भी पढ़ें : दुबई में देख रहे हो नौकरी का सपना? भारतीय महिला ने बताया काला सच





.jpg)