एक जीप पर पूरा मोहल्ला, डिफेंडर और फॉर्च्यूनर वालों को आएगी शर्म; देखें वीडियो

एक जीप पर पूरा मोहल्ला, डिफेंडर और फॉर्च्यूनर वालों को आएगी शर्म; देखें वीडियो


आज के समय में लोग परिवार के साथ बड़ी और महंगी गाड़ियों में सफर करना पसंद करते हैं, लेकिन सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर वायरल हो रहा एक वीडियो आपको पुराने देसी अंदाज की याद दिला देगा. ये अंदाज आपने शायद ही देखा होगा. वीडियो में एक छोटी सी जीप पर इतनी ज्यादा सवारी दिखाई दे रही है कि पहली नजर में देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे.

पूरा नजारा देखकर ऐसा लग रहा है जैसे एक जीप में पूरा मोहल्ला ही सफर पर निकल पड़ा हो. वीडियो सामने आते ही लोग इसे खुद से जोड़ने लगे. सोशल मीडिया पर लोगों के मजेदार कमेंट्स ने इस वीडियो को और दिलचस्प बना दिया है.

एक जीप में इतनी सवारी कि देखकर रह जाएंगे दंग

वायरल वीडियो में सबसे ज्यादा ध्यान जीप में बैठे लोगों की संख्या खींचती है. छोटी सी गाड़ी में कई लोग एक साथ सफर करते दिखाई दे रहे हैं. कोई जीप के ऊपर बैठा है तो कोई इधर-उधर लटक रहा है.और इस सफर में सारे लोग खुश नजर आते हैं. आगे से लेकर पीछे तक लोग नजर आते हैं और पूरा नजारा देखकर लगता है की जीप में इतने लोग भी बैठ सकते हैं. आज जहां लोग एक-दो लोगों के साथ भी बड़ी SUV पसंद करते हैं, वहीं इस वीडियो में एक ही जीप कई लोगों की सवारी बनी हुई है. इसी वजह से वीडियो देखने वाले लोग इसे मजेदार बता रहे हैं.

यह भी पढ़ें : विदेशी शख्स ने गाया हनुमान चालीसा, तस्वीर के आगे जोड़े हाथ

यूजर्स बोले- हमारे यहां आज भी चलती है ऐसी जीप

वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोगों ने बताया कि ऐसी सवारी उनके इलाकों में अभी भी देखने को मिल जाती है. एक यूजर ने लिखा की आज भी चलती है बहुत सी जगहों पर. एक और ने कहा कि ये हमारे इधर बहुत चलती है. एक और यूजर ने मजकिया अंदाज में कहा कि थोड़े और लोग बैठ सकते हैं. यानी यह नजारा कई लोगों के लिए नया नहीं था. वीडियो ने उन लोगों को अपने गांव की याद दिला दी, जहां एक ही गाड़ी में कई लोग साथ सफर कर लिया करते थे. कुछ यूजर्स ने वीडियो को अपने पुराने सफर से जोड़कर मजेदार कमेंट किए. किसी ने लिखा, भाई हम भी ऐसे बहुत लटक कर गए है. 

यह भी पढ़ें : गाय की मूर्ति को मां समझ दूध पीने लगा बछड़ा, वीडियो देख इंटरनेट गदगद