गुरुग्राम में महिला राइडर को कार सवार ने मारी टक्कर, किए गंदे इशारे- गुस्से में यूजर्स

गुरुग्राम में महिला राइडर को कार सवार ने मारी टक्कर, किए गंदे इशारे- गुस्से में यूजर्स


सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जो गुरुग्राम से सामने आया है. वीडियो कार सवार कुछ लोग महिला बाइक राइडर को पहले गंदे इशारे करते हैं जैसा कि वीडियो में दावा किया जा रहा है, इसके बाद वो महिला राइडर की बाइक को टक्कर मारकर वहां से फरार हो जाते हैं. पूरे घटनाक्रम का जिक्र महिला बाइक सवार ने एक वीडियो के जरिए किया है जो इस दुर्घटना में बाल बाल बच गई.

महिला बाइक राइडर को कार सवार ने किए गंदे इशारे

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला बाइक राइडर जिसका नाम सिया है वो गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर अपने दोस्तों के साथ संडे के दिन राइड पर निकली थी. महिला और उसके दोस्त अलग अलग बाइक पर थे और शहर की सैर पर निकले थे. लेकिन तभी एक सफेद रंग की सेडान कार में कुछ बदमाश उसके नजदीक आते हैं और उसे गंदे गंदे इशारे करने लगते हैं. महिला राइडर ने बताया कि वे सभी नशे में थे और मुझे गंदे गंदे इशारे कर रहे थे. इसके बाद महिला को बाइक रोकने को भी कहा गया जिसके बाद महिला राइडर उन्हें इग्नोर करते हुए आगे निकल गई.

इसके बाद महिला राइडर को कार सवार ने मार दी टक्कर

इतना सब होने के बाद महिला राइडर के दोस्त ने बाइक से उसे कवर दिया और महिला राइडर ने भी कार को ओवरटेक कर लिया ताकि उसकी बाइक के आगे वे बदमाश कार न खड़ी कर दे. इसके बाद जब बदमाशों को लगा कि अब कोई चांस नहीं बन रहा है तो उन्होंने महिला राइडर की बाइक को टक्कर मारी और वहां से निकल गए. महिला राइडर बाइक से गिरकर कई फीट तक घसिटते हुए गई. हालांकि हेलमेट और बाकी सेफ्टी टूल्स की वजह से उसे ज्यादा चोट नहीं आई.

यूजर्स बोले, पुलिस जल्द से जल्द एक्शन ले

वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा..जल्द से जल्द कार्रवाई हो और इन्हें कड़ी सजा मिले. एक और यूजर ने लिखा…इन जैसे लोगों को सख्त सजा मिले जिससे आइंदा कोई ऐसी हरकत नहीं करे. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…ये लोग अब तक गिरफ्तार हुए या नहीं? पुलिस क्या कर रही है.