
एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी हर साल गणेश चतुर्थी के मौके पर गणपति बप्पा को अपने घर लाती हैं और धूमधाम से उनकी स्वागत करती हैं.

इस बार भी खुद गणपति की मूर्ति लेने पहुंचीं. बप्पा के स्वागत के लिए शिल्पा काफी एक्साइटेड नजर आईं.

सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें वो बप्पा की मूर्ति के साथ नजर आ रही हैं.

इस दौरान शिल्पा के पति राज कुंद्रा भी उनके साथ मौजूद थे और दोनों ने मिलकर बप्पा का वेलकम किया.

शिल्पा इस मौके पर ट्रैडिशनल सूट में नजर आईं. उनके चेहरे पर खुशी साफ नजर आ रही थी.

एक तस्वीर में शिल्पा गणपति बप्पा की मूर्ति को कार रखती दिखाई दे रही हैं.

शिल्पा की ये तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस भी उन्हें गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दे रहे हैं.
Published at : 13 Sep 2026 03:30 PM (IST)





