बड़े ही खतरनाक लोग हैं… बाइक के आगे लगाया ट्रैक्टर का टायर, वीडियो वायरल

बड़े ही खतरनाक लोग हैं… बाइक के आगे लगाया ट्रैक्टर का टायर, वीडियो वायरल


सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग कुछ पल के लिए हैरान हो रहे हैं. वीडियो में एक युवक सामान्य मोटरसाइकिल चलाता दिखाई देता है, लेकिन बाइक के साथ जुड़ा एक बेहद बड़ा और भारी पहिया लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. सड़क पर चलते इस अनोखे वाहन को देखकर ऐसा लगता है जैसे किसी बड़ी मशीन का हिस्सा बाइक के साथ जोड़ दिया गया हो.

ट्रैक्टर का टायर लगा दिया बाइक के आगे

वीडियो में युवक ग्रामीण इलाके जैसी जगह पर बाइक चलाता नजर आता है. उसकी बाइक के एक तरफ ट्रैक्टर का टायर लगा हुआ है. टायर का आकार सामान्य बाइक के पहिए से कई गुना बड़ा दिखाई देता है. यही वजह है कि वीडियो देखने वाले लोग इस अनोखे जुगाड़ को लेकर अपने अलग-अलग रिएक्शन्स दे रहे हैं. यह वीडियो इस लिए लोगों को पसंद आ रहा है क्योंकि ऐसा कुछ देखना बिल्कुल भी सामान्य नहीं है.

बाइक या मशीन?

वीडियो को देखकर पहली नजर में यह समझना आसान नहीं है कि यह बड़ा टायर बाइक से किस वजह से जोड़ा गया है. देखने में लगता है कि यह शायद किसी कृषि उपकरण, मशीनरी या स्थानीय स्तर पर तैयार की गई किसी वस्तु के लिए होगा. हालांकि लोग इस वीडियो को देखकर खुब मजाक कर रहे हैं और कमेंट्स कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें : सीमा हैदर के पास आई यूट्यूब इनकम, वीडियो में खुद बताया कितनी की कमाई

लोगों को क्यों पसंद आ रहा है वीडियो?

वीडियो की सबसे खास बात ही इसका अनोखा प्रयोग है. आमतौर पर सड़क पर बाइक, ट्रैक्टर या दूसरे वाहन तो आसानी से दिखाई देते हैं, लेकिन बाइक के साथ इतना बड़ा टायर देखकर किसी का भी ध्यान जाना आम बात है. युवक जिस तरह से इस वाहन को सड़क पर चलाता दिखाई देता है, वह भी वीडियो को मजेदार बनाता है. बड़ा टायर लगाने पर भी बाइक आगे बढ़ती रहती है और युवक उसे संभालता हुआ नजर आता है.

लोग कर रहे कमेंट्स

कई यूजर्स यह कमेंट कर रहे हैं कि लोग खाली बैठे कुछ भी करते रहते हैं. वहीं दूसरे यूजर का कहना है कि भाई लॉकडाउन में पास हुआ था. वहीं अन्य यूजर्स ने कमेंट सेक्शन को पूरी तरह से हंसने वाले इमोजी से भर दिया है. कुछ यूजर्स इसकी तारीफ कर रहें हैं और कुछ यूजर्स इसे बेकार और मेहनत बर्बाद बोल रहे हैं.

यह भी पढ़ें : ‘बड़े खतरनाक लोग हैं’ युवक ने नाक से फूंक डालीं 8 बीड़ियां, देखें Video