स्विच दबाते ही दिखती है चिंगारी, कब सिर्फ ढीला कनेक्शन और कब खतरे का संकेत?

स्विच दबाते ही दिखती है चिंगारी, कब सिर्फ ढीला कनेक्शन और कब खतरे का संकेत?


घर में लाइट ऑन करने के लिए स्विच दबाना हमारी रोजमर्रा की आदत है, लेकिन अगर हर बार स्विच दबाते ही चिंगारी दिखाई दे, चटकने की आवाज आए या जलने जैसी गंध महसूस हो, तो इसे नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है. स्विच के अंदर बहुत छोटी इलेक्ट्रिक स्पार्किंग कई बार सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा हो सकती है, लेकिन बाहर दिखाई देने वाली तेज चिंगारी या बार-बार होने वाली स्पार्किंग बिजली की समस्या का संकेत भी हो सकती है. ऐसे में यह समझना जरूरी है कि कौन-सी चिंगारी सामान्य है और कब सावधान होने की जरूरत है. तो आइए जानते हैं कि स्विच दबाते ही चिंगारी दिखती है तो कब सिर्फ ढीला कनेक्शन और कब खतरे का संकेत है. 

स्विच दबाते ही चिंगारी दिखती है तो कब सिर्फ ढीला कनेक्शन?

लाइट स्विच के कॉन्टैक्ट जब सर्किट को खोलते या बंद करते हैं, तो अंदर बहुत छोटे इलेक्ट्रिकल आर्क बन सकते हैं. आमतौर पर ये इतने छोटे होते हैं कि दिखाई भी नहीं देते है. कई लाइट बल्ब, पुराने इनकैंडेसेंट बल्ब, ज्यादा वाट वाले फिक्स्चर या लंबे लाइट सर्किट को कंट्रोल करने वाले स्विच में यह ज्यादा हो सकता है. हल्की क्लिक की आवाज भी सामान्य हो सकती है. 

कब चिंगारी खतरे का संकेत है?

अगर स्विच से साफ दिखाई देने वाली चमक निकल रही है, तेज चटकने या फूटने की आवाज आ रही है, जलने की गंध या धुआं दिखाई दे रहा है, या स्विच छूने पर गर्म लग रहा है, तो यह सामान्य नहीं है. ऐसे संकेत ढीली वायरिंग, खराब स्विच कॉन्टैक्ट, ओवरलोडेड सर्किट, खतरनाक वायरिंग या इलेक्ट्रिकल आर्क की ओर इशारा कर सकते हैं. 

स्पार्किंग के पीछे क्या वजह हो सकती है?

स्विच के पीछे ढीले तार या टर्मिनल कनेक्शन होने पर बिजली का प्रवाह प्रभावित हो सकता है और स्पार्किंग हो सकती है. समय के साथ स्विच के अंदर मौजूद मेटल कॉन्टैक्ट भी घिस सकते हैं, जिससे आर्क बढ़ सकता है. इसके अलावा ज्यादा बिजली का लोड, खराब वायरिंग और डिमर या स्मार्ट स्विच की गलत इंस्टॉलेशन भी समस्या पैदा कर सकती है. 

यह भी पढ़ें – एपल का Foldable Phone लेने के लिए कितनी डाउन पेमेंट जरूरी? जानें डिटेल्स 

चिंगारी दिखे तो क्या करें?

अगर स्विच से चिंगारी, धुआं या जलने की गंध आ रही है, तो सबसे पहले संबंधित सर्किट का ब्रेकर बंद करें और स्विच का इस्तेमाल न करें. बार-बार स्विच चलाकर जांच करने की कोशिश न करें. किसी स्विच को खोलने या तार छूने से पहले बिजली पूरी तरह बंद होना सुनिश्चित करना जरूरी है. 

इलेक्ट्रीशियन को कब बुलाएं?
 
अगर जले हुए तार दिखाई दें, ब्रेकर बार-बार ट्रिप हो, जलने की गंध आए या स्विच बदलने के बाद भी चिंगारी जारी रहे, तो लाइसेंस प्राप्त इलेक्ट्रीशियन की मदद लेना बेहतर है. खासकर दिखाई देने वाली चिंगारी, तेज आवाज और गर्म स्विच को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. 

यह भी पढ़ें – Cloud के बिना चलेगा AI? Nvidia के नए सिस्टम ने चौंकाया