आपने हमेशा फिल्मों में अलग-अलग और अजब-गजब दिखने वाली बाइक्स देखी होंगी. ऐसी बाइक्स आमतौर पर फिल्मों में ही दिखाई पड़ती है, जिन्हें देख लगता है कि इसका होना तो असंभव है. हालांकि, सोशल मीडिया का एक वायरल वीडियो देख आपके होश उड़ जाएंगे. वीडियो में बाइक का ऐसा अनोखा और नया अंदाज देखने को मिलता है कि आपने कभी सपने में भी इसकी कल्पना नहीं की होगी. वायरल वीडियो में एक युवक 6 टायर वाली बाइक चलाता हुआ दिखाई देता है. हैरान कर देने वाली बात यह है कि वह इतनी ऊंचाई पर से बाइक का बैलेंस बना कैसे रहा है.
6 टायर वाली बाइक का अनोखा अंदाज
असल में वायरल वीडियो में बाइक के साथ एक अनोखी कारीगरी की गई है. युवक 6 टायर वाली बाइक को सड़क पर चला रहा है. देखने में यह किसी फिल्मी सीन जैसा दिखाई पड़ता है लेकिन यह वीडियो असली है. युवक ऐसे बाइक को चलाता हुआ दिखाई दे रहा है, जैसे वह कोई सामान्य बाइक हो. देखने में यह किसी अजूबे से कम नहीं लगता. लोगों को यह वीडियो इसके अनोखे अंदाज की वजह से ही बेहद पसंद आ रहा है.
कोई कैसे सोच सकता है यह चीज?
वीडियो देखने में तो मजेदार है ही लेकिन गंभीरता से सोचने पर दिमाग में कई सवाल भी आते है. हैरानी इस बात की है कि युवक इस बाइक पर बैठा कैसे होगा? वहीं यह भी सवाल है कि बाइक के रूकने पर इसका बैलेंस कैसे बना रहेगा? क्योंकि इस बाइक को रोकने के बाद किसी भी व्यक्ति के पांव जमीन तक नहीं पहुंच पाएंगे. ऐसे में इसे रोकने के बाद व्यक्ति के गिरने का डर है.
कभी चलाई आप लोगों ने 6 टायर वाली बाइक 😂
बहुत दिमाग लगाकर बनाया है pic.twitter.com/9neOISV7nU
— Rahul Patel (@rahul225234) September 10, 2026
यह भी पढ़ें: चलती ट्रेन में पकड़ा दिया पार्सल, युवक की टाइमिंग देख रह जाएंगे दंग
यूजर्स बोले-सलाम है भाई तुम्हें
वीडियो पर 24 हजार से ज्यादा व्यूज होने के अलावा कई कमेंट्स भी है. कई यूजर्स तो युवक की तारीफ करते नजर आ रहे हैं. वहीं कुछ यूजर्स इसे खतरनाक बोल रहे हैं. एक यूजर ने बड़े ही मजेदार अंदाज में कमेंट कर कहा कि माफ करना लेकिन इसे दिमाग लगाकर नहीं बल्कि बहुत टायर लगाकर बनाया गया है. वहीं एक यूजर ने व्यंग कसते हुए कहा कि जब गढ्ढे बड़े हो जाते हैं, तब टायर भी बड़े करने पड़ते हैं. कई यूजर्स तो कमेंट सेक्शन में इस बाइक को चलाने की बात तक करने लगे. वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि यह बेहद खतरनाक हो सकता है, इसे देख बच्चे या अन्य लोग भी ऐसा करने की कोशिश में घायल हो सकते हैं.
यह भी पढ़ें: सोते कुत्ते पर झपटा तेंदुआ, 25 सेकेंड तक हुई भयंकर लड़ाई, फिर भागा शिकारी



.jpg)

