‘गॉसिप क्वीन दादी’ चुगली को बनाया अपना बिजनेस, आज है दो-दो मकान की मालकिन

‘गॉसिप क्वीन दादी’ चुगली को बनाया अपना बिजनेस, आज है दो-दो मकान की मालकिन


दुनिया में पैसे कमाने के लिए लोग तरह-तरह के बिजनेस करते हैं, लेकिन कुछ लोगों की कमाई का तरीका इतना अनोखा होता है कि उस पर विश्वास करना मुश्किल हो जाता है. आपने लोगों को चाय बेचकर तो पैसे कमाते हुए देखा होगा लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि गॉसिप बेचकर भी पैसे कमाए जा सकते हैं? आपने अक्सर लोगों को कहते हुए सुना होगा कि दूसरों की चुगली करने से कभी किसी का घर नहीं बनता. इस बात को कोलंबिया की 67 वर्ष की मिरियम ने गलत साबित कर दिया है. मिरियम ने पड़ोस की चुगली और गपशप को अपना बिजनेस बना लिया है. वह लोगों के निजी मामलों और मोहल्ले की छोटी-बड़ी खबरों पर नजर रखती है और उन गॉसिप्स को बेच कर पैसे कमाती है.

घर के बाहर बैठकर रखती हैं नजर

मिरियम का रोज का एक खास ठिकाना है. वह घर के बाहर कुर्सी लगाकर बैठती हैं और आसपास होने वाली गतिविधियों पर नजर रखती हैं. मोहल्ले में कौन किसके घर गया, किसके साथ क्या हुआ, किसके घर में कौन-सी नई बात चल रही है, वे सब पता कर लेती हैं. यही वजह है कि उनके पड़ोसी उनसे नाराज रहते है. हालांकि जब उन्हें किसी की गॉसिप चाहए होती है, तो वे मिरियम के पास ही आते हैं.

‘गॉसिप क्वीन’ कहती है खुद को मिरियम

मिरियम खुद को गर्व से ‘पेशेवर चिस्मोसा’ कहती है जिसका मतलब होता है गॉसिप क्वीन. खुद को गॉसिप क्वीन कहने वाली मिरियम के लिए यह सिर्फ समय बिताने का तरीका नहीं, बल्कि एक कमाई का जरिया भी है. सबसे दिलचस्प बात यह है कि वह अपने काम को इतना सिरियसली करती हैं कि वह गॉसिप्स को अपनी नोटबुक में लिखती हैं. यहीं नहीं मिरियम ने अपने घर पर एक पूरा गॉसिप बोर्ड यानि की नेटवर्क तैयार कर रखा है, जिसमें वे लोगों की तस्वीरों के साथ डेट भी नोट कर के रखती हैं.

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी से लेकर हिमंत बिस्वा सरमा पर चढ़ा 1980s Retro Trend का खुमार- शेयर की तस्वीरें

चुगली कर बनाएं दो घर

वे छोटी-मोटी गॉसिप के 5,000 से 10,000 पेसो लेती है, जो कि कोलंबिया की करंसी है. वहीं बड़ी गॉसिप्स की कीमत हजारों में पहुंच जाती है. मिरियम ने एक अफेयर का राज लगबग 21,000 रुपये में बेचा. मिरियम ने इसी तरह लोगों के राज सुनकर और खबरें बेचकर उन्होंने दो मकान बना लिए.

यह भी पढ़ें: सांभर लेक को चीरते हुए निकली वंदेभारत- वीडियो देख सैल्यूट कर रहे यूजर्स