बारिश के बाद प्लॉट में भर गया पानी, बंदरों ने बना लिया स्वीमिंग पूल

बारिश के बाद प्लॉट में भर गया पानी, बंदरों ने बना लिया स्वीमिंग पूल


सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद प्यारा और मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है. वीडियो में बारिश के बाद घरों के बगल में जमा पानी को बंदरों ने अपना निजी स्विमिंग पूल बना लिया है. छत पर बैठे बंदर भाई बार-बार छलांग लगाकर पानी में कूद रहे हैं और ऐसे नहा-नहा कर मस्ती कर रहे हैं जैसे किसी वाटर पार्क में हों. इंसानों के लिए बारिश आफत बन सकती है, लेकिन इन बंदरों के लिए तो पूरा मजा हो गया. वीडियो देखकर लोग लोट-पोट हो रहे हैं. 

वायरल वीडियो में क्या देखा गया?

वीडियो में एक आम से इलाके का मंजर नजर आ रहा है, जहां बारिश के बाद घरों के बगल में पानी भर गया है. लाल ईंटों वाली ऊंची दीवारों और छतों पर कई बंदर बैठे हुए हैं. अचानक एक बंदर छत से सीधा पानी में छलांग लगा देता है. पानी में गिरते ही बंदर मजे करने लगता है और तैरने लगता है.

इतना ही नहीं, बाकी बंदर भी एक-एक करके उसी पानी में कूदने लगते हैं. कुछ बंदर दीवार के किनारे से छलांग लगाते हैं तो कुछ छत के ऊपर से. पानी में कूदने के बाद वे मस्ती से तैरते और खेलते नजर आते हैं, जैसे कोई अपना निजी स्विमिंग पूल बना लिया हो. आसपास हरी घास और कीचड़ भरा इलाका है, लेकिन बंदरों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ रहा.

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बंदर बार-बार छत पर चढ़कर फिर से पानी में कूद रहे हैं. उनका ये अंदाज इतना मजेदार और प्यारा है कि देखने वाले मुस्कुराए बिना नहीं रह सकते. इंसानों के लिए बारिश के बाद जमा पानी परेशानी बनता है, लेकिन इन बंदर भाइयों ने उसे पूरा वाटर पार्क बना दिया है.

यह भी पढ़ें: अब सब्जियों की जगह फ्रिज में रखे जाएंगे इंसान, जापान का यह वीडियो घुमा देगा माथा

लोगों ने जमकर किए कमेंट्स

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. ज्यादातर लोग इस मजेदार मंजर को देखकर लोट-पोट हो गए हैं. एक यूजर लिखता है कि, बंदर भाइयों ने तो पूरा वाटर पार्क बना लिया, क्या मस्ती है. वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया, इंसान परेशान हैं बारिश से और ये बंदर छत से छलांग लगा-लगा कर नहा रहे हैं, जबरदस्त. वहीं एक अन्य यूजर लिखता है कि ये देखकर दिन बन गया, कितने प्यारे और चंचल हैं ये बंदर. कुछ यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में कहा कि बंदरों को भी स्विमिंग का शौक है. कुल मिलाकर वीडियो ने लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है.

यह भी पढ़ें: ये राजस्थान है साहब… थार भी बस के ऊपर जाती है, देखें वीडियो