कोबरा को गले से पकड़ हड़काने लगा युवक- वीडियो देख फूल जाएंगी सांसे

कोबरा को गले से पकड़ हड़काने लगा युवक- वीडियो देख फूल जाएंगी सांसे


सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग कमेंट्स में बार-बार एक ही बात दोहरा रहे हैं- एक किस और लाइफ मिस. सांप रेस्क्यू का ये सीन इतना डरावना और रूह कंपा देने वाला है कि देखने वाले की सांसें अटक जाती हैं. लोग इसे रियल स्नेक रेस्क्यू मैन बता रहे हैं और हैरानी जता रहे हैं कि इतनी खतरनाक स्थिति में भी इतनी हिम्मत कैसे आती है. वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा चुका है और हजारों लोग इसे शेयर कर रहे हैं.

वीडियो में क्या देखा गया

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स बेहद खतरनाक सांप को बड़ी कुशलता और हिम्मत से रेस्क्यू कर रहा है. सांप इधर-उधर फुफकार रहा था और किसी भी पल हमला करने की सुराक में था, लेकिन रेस्क्यू करने वाले ने बिना किसी घबराहट के उसे गले से पकड़ लिया और काबू में कर लिया. हालांकि यह तरीका पूरी तरह से गैर जिम्मेदाराना और सावधानी को नजरअंदाज करने वाला था. पूरा सीन इतना खतरनाक है कि देखने वाले की सांसें अटक जाती हैं.

सोशल मीडिया पर इस वीडियो ने तहलका मचा दिया है. वीडियो में रेस्क्यू करने वाले की फुर्ती और सावधानी साफ नजर आ रही है. जरा सी चूक हुई होती तो स्थिति बहुत गंभीर हो सकती थी. ऐसे में कई विशेषज्ञों का कहना है कि सांप दिखने पर खुद हाथ न लगाएं. तुरंत वन विभाग या स्नेक रेस्क्यू टीम को सूचना दें. ये वीडियो सिर्फ एक रेस्क्यू का दृश्य नहीं, बल्कि जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता और साहस का उदाहरण भी बन गया है.

यह भी पढ़ें: अब सब्जियों की जगह फ्रिज में रखे जाएंगे इंसान, जापान का यह वीडियो घुमा देगा माथा

सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स पूरी तरह हैरान रह गए हैं. लोग कमेंट सेक्शन में जमकर अपनी राय दे रहे हैं. एक यूजर लिखता है कि असली सांप को पकड़ने वाला असली मर्द आ गया है. वहीं एक यूजर बड़े ही मजाकियां अंदाज में लिखता है कि एक ये आदमी किस के चक्कर में अपनी जिंदगी गंवा देता. 

ऐसे ही एक अन्य यूजर लिखता है कि सांप को पकड़ने वाले आदमी से जरा सी चूक हुई होती तो सब खत्म हो जाता. कई यूजर्स रेस्क्यूअर की हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं, लेकिन साथ ही लोग ये भी कह रहे हैं कि इतनी खतरनाक स्थिति में जरा सी चूक जानलेवा साबित हो सकती थी. इसलिए ऐसे काम सिर्फ ट्रेन्ड एक्सपर्ट ही करने दें. 

यह भी पढ़ें: रानू मंडल का घर हुआ रिनोवेट, खुशी में लता मंगेशकर की आवाज में गुनगुनाया गाना