Balaghat Crime Information: मोबाइल चोरी के आरोप में युवक से मारपीट, घर में फंदे पर लटका मिला शव

Balaghat Crime Information: बालाघाट के बिरसा थाना के ग्राम बोरी दमोह की घटना, जांच में जुटी पुलिस।

By Prashant Pandey

Publish Date: Solar, 24 Mar 2024 04:36 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 24 Mar 2024 04:51 PM (IST)

Balaghat Crime News: मोबाइल चोरी के आरोप में युवक से मारपीट, घर में फंदे पर लटका मिला शव
मौके पर पहुंची पुलिस व मौजूद भीड़।

HighLights

  1. स्वजन ने गांव के तीन लोगों पर हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है।
  2. पत्नी सुकरोतिन बाई और दोनों बच्चों के साथ अपने ससुराल ग्राम खुर्सीपार गया हुआ था।
  3. मोबाइल के संबंध में पूछताछ करते रहे और मारपीट की।

Balaghat Crime Information: नईदुनिया प्रतिनिधि, बालाघाट/ बिरसा। बिरसा थाना के ग्राम बोरी में मोबाइल चोरी करने के मामले में तीन लोगों ने मिलकर एक युवक की पिटाई कर दी। जिसके एक सप्ताह बाद युवक का घर में फांसी पर लटका शव मिला। स्वजन ने गांव के तीन लोगों पर हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सूचना मिलने पर शव बरामद किया। जानकारी के अनुसार, ग्राम बोरी निवासी मनोज पिता स्व. राजकुमार धुर्वे 28 वर्ष मजदूरी करता था।

पिछले शनिवार को वह अपनी पत्नी सुकरोतिन बाई और दोनों बच्चों के साथ अपने ससुराल ग्राम खुर्सीपार गया हुआ था। जिस पर ग्राम के ही मुकेश, रानू व छोटू ने मोबाइल चोरी का आरोप लगाते हुए खुर्सीपार जाकर रविवार को उसे अपने साथ बाइक से गांव लाए।

मोबाइल के संबंध में पूछताछ करते रहे और मारपीट की। जिससे मनोज सोमवार से गायब हो गया था। शनिवार को उसके घर से बदबू व मक्खियों की आवाज आ रही थी। आसपास के लोगों को संदेह होने पर दरवाजा से देखे तो फांसी पर लटका मनोज का शव दिखा। जिसकी सूचना बिरसा थाना पुलिस को दी गई।

naidunia_image

मृतक की पत्नी ने तीनों पर लगाया हत्या करने का आरोप

मृतक मनोज की पत्नी सुकरोतिन बाई धुर्वे ने बताया कि वह एक सप्ताह पूर्व अपने पति व बच्चों के साथ मायके ग्राम खुर्सीपार गए थे। इसी दौरान मुकेश, रानू और छोटू वहां मनोज को लेने आए थे। मोबाइल चोरी करने के संबंध में पूछताछ कर रहे थे। साथ ही अपने बाइक में बैठाकर रविवार को ग्राम बोरी लेकर आए थे।

जिसके बाद से उसने सोची पति घर पर होगा। शनिवार को शाम गांव से फोन पर जानकारी मिली कि घर के अंदर मनोज फांसी पर लटका है। उन्होंने बताया कि तीनों युवकों ने ही उसके पति से मारपीट कर फांसी पर लटका दिया है। उसने पुलिस से मामले की जांच कराकर आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग की है। इधर फांसी पर शव मिलने के बाद से मुकेश व रानू फरार हैं। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेकर जांच प्रारंभ कर दी है।

ग्राम बोरी में एक सप्ताह से गायब एक युवक का उसी के घर में फांसी पर लटका शव मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा हत्या है या फिर आत्महत्या। सूचना मिलने पर स्वजनों के बयान दर्ज कर लिया गया है। जिसमें तीन युवकों द्वारा मोबाइल चोरी कर मारपीट की गई थी। मारपीट करने वाले आरोपित फरार है। फिलहाल, शव बरामद कर जांच की जा रही है। – रेवल सिंह बरड़े, निरीक्षक, पुलिस थाना बिरसा।

  • ABOUT THE AUTHOR

    नईदुनिया डॉट कॉम इंदौर में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ डेस्क पर वरिष्ठ उप-संपादक। पत्रकारिता और जनसंचार में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर से बैचलर और विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से मास्टर्स डिग्री। इंदौर में 2014