Indore Crime Information: बच्ची बोली- मोबाइल में बंदूक दिखाकर धमकाता था दादा। बच्ची की मां ने की थी तीसरी शादी।
By Hemraj Yadav
Publish Date: Solar, 24 Mar 2024 04:55 PM (IST)
Up to date Date: Solar, 24 Mar 2024 04:55 PM (IST)
Indore Crime Information: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। बाणगंगा थाना पुलिस ने नौ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में सगे भाई, मामा और सौतेले दादा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट, धमकाने सहित विभिन्न धाराओं में एफआइआर दर्ज की है।
टीआइ लोकेशसिंह भदौरिया के मुताबिक, बच्ची ने बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के समक्ष कथन दर्ज करवाए थे। उसकी मां दो पतियों को छोड़कर तीसरे पति के साथ रह रही थी। दो महीने पूर्व बच्ची की नानी थाने लेकर आई तो सीडब्ल्यूसी के पास भेजा। बच्ची की मां ने पहले पति से तलाक लेकर दूसरी शादी की। दूसरे पति के पास रहने के दौरान उसके ससुर (दूसरे पति के पिता) ने बच्ची का शोषण किया। उसके सगे भाई ने भी दुष्कर्म किया।
नानी की घटना बताई तो वह थाने लेकर पहुंची
महिला ने दूसरे पति को छोड़कर तीसरी शादी कर ली। महिला के रिश्ते के भाई ने भी बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। परेशान होकर उसने नानी को पूरी घटना बताई तो वह थाने ले गई। नानी की शिकायत पर पुलिस ने बच्ची से बात की लेकिन स्पष्ट नहीं कर पाई। पुलिस को शक हुआ तो शेल्टर होम भेज दिया। सीडब्ल्यूसी ने उसकी काउंसलिंग की और पूरी घटना के बारे में पूछा। घटना की पुष्टि होने पर पुलिस और प्रशासनिक अफसरों को रिपोर्ट भेजी। शनिवार को आरोपितों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर ली गई।




.jpg)

