सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों का दिल पिघल रहा है और आंखें नम हो जा रही हैं. मां और बच्चे के रिश्ते को बेहद भावुक तरीके से पेश करने वाला ये नजारा इंसानों के साथ-साथ जानवरों में भी ममता की गहराई को दिखाता है. वीडियो में एक छोटा बछड़ा सड़क पर एक मिल्क ट्रक के पीछे दौड़ता नजर आता है. ट्रक के पिछले हिस्से पर एक बड़ी सफेद गाय का चित्र छपा है. बछड़ा उसी चित्र को अपनी असली मां समझकर उसके थनों तक पहुंचने की कोशिश कर रहा है.
वीडियो में क्या दिख रहा है?
वायरल हो रहे इस वीडियो की शुरुआत एक साधारण सड़क पर एक मिल्क ट्रक नजर आता है, जिसके पिछले हिस्से पर विजया डेयरी का बड़ा विज्ञापन छपा हुआ होता है. विज्ञापन में एक सफेद गाय का पूरा चित्र बना है और उसके थन साफ दिखाई दे रहे हैं.
इसी दौरान सड़क पर एक छोटा भूरा-सफेद रंग का बछड़ा ट्रक के ठीक पीछे खड़ा होता है. जैसे ही ट्रक आगे बढ़ता है, बछड़ा भी उसके पीछे-पीछे चलने लगता है. कुछ ही पलों में वह बछड़ा पिछले पैरों पर खड़ा हो जाता है और बार-बार छलांग लगाकर विज्ञापन में बनी गाय के थनों तक पहुंचने की कोशिश करने लगता है.
पोस्टर को समझ बैठा मां
बछड़े की यह कोशिश इतनी लगातार और बेचैन करने वाली है कि साफ समझ में आता है कि वह उस चित्र को अपनी असली मां समझ रहा है. वह बार-बार मुंह आगे बढ़ाता है, थनों को छूने की कोशिश करता है और फिर जमीन पर आ जाता है. ट्रक धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है, लेकिन बछड़ा हार नहीं मानता और बार-बार कोशिश करता रहता है. पूरा दृश्य महज कुछ सेकंड का है, लेकिन भावनाओं से भरा हुआ है.
बच्चा किसी का भी हो जब भटक जाता है तो सिर्फ़ और सिर्फ़ मां की तलाश रहती है
इसीलिए कहते हैं मां का स्थान कोई नहीं ले सकता pic.twitter.com/D2EPQEv31y
— SanjuGoyal01 (@SanjuGoyel) September 4, 2026
यह भी पढ़ें: ट्रेन में घुसकर खाने का सामान चोरी कर ले गया बंदर, वीडियो वायरल
यूजर्स की प्रतिक्रियाएं
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यूजर्स भी काफी भावुक हो गए हैं. लोग अपने-अपने अंदाज में प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, बिल्कुल मां तो मां होती है, भला उसका स्थान कौन ले सकता है. दूसरा यूजर लिखता है कि, सही में बच्चे को देखकर लग रहा है कि वह बहुत भूखा है, शायद अपनी मां से बिछड़ गया होगा. ऐसे ही एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, मां की तलाश में भटकता ये बछड़ा हमें याद दिलाता है कि मां का प्यार सबसे अनमोल होता है.
कुल मिलाकर ज्यादातर लोगों का मानना है कि बच्चा चाहे इंसान का हो या जानवर का, जब वह भटक जाता है तो उसकी नजरों में सिर्फ मां होती है. इस वीडियो ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि मां का स्थान इस दुनिया में कोई नहीं ले सकता.
यह भी पढ़ें: वॉकर के सहारे रेलवे ट्रैक पार करता दिखा शख्स, लोगों ने बढ़ाया मदद का हाथ; वीडियो वायरल





