गजब! मंत्री जी को माला पहनाते रहे नेता जी, गले से गायब हो गई सोने की चेन

गजब! मंत्री जी को माला पहनाते रहे नेता जी, गले से गायब हो गई सोने की चेन


नेताओं के स्वागत में अक्सर लोग हाथ में फूल-माला लिए लंबी कतार में खड़े दिखते हैं, लेकिन इस बार नेताजी के स्वागत का एक वीडियो अपने साथ अलग ही कहानी लेकर आया है. वायरल  विडियो में एक नेता बिहार के स्वास्थ्य मंत्री का स्वागत करने के लिए उनके गले में माला पहनाते नजर आ रहे हैं. इसी बीच उनके गले में पहनी सोने की चेन गायब होने की बात सामने आई, जिसकी कीमत करीब 7 लाख रुपये बताई जा रही है. वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने घटना पर हैरानी जताने के साथ-साथ अपने मजेदार अंदाज में कमेंट करते नजर आ रहें है.

मंत्री जी का स्वागत करने पहुंचे थे नेताजी

सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर वायरल वीडियो में काफी लोगों की मौजूदगी के बीच मंत्री का स्वागत होता दिखाई देता है. एक नेता आगे बढ़कर माला पहनाते नजर आते हैं. मंत्री जी के पास लोगों की भीड़ है और उनका स्वागत का सिलसिला चल रहा है. इसी स्वागत वाले सिलसिले के दौरान कैमरे में ऐसा पल कैद हो जाता है, जिसने बाद में  इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर सबका ध्यान खींच लिया.

यह भी पढ़े : रीलबाजी के लिए ट्रेन से बाहर झांक रहा था शख्स, खंभे से टकराया सिर और… देखें वीडियो

 स्वागत के बीच चेन गायब होने का दावा

मंत्री जी को माला पहनाने और भीड़ के बीच नेता जी के गले में पहनी सोने की चेन गायब हो गई और वो हडबडाहट में वहां मौजूद लोगों से और पुलिस से पूछते नजर आ रहें हैं. बताया जा रहा है कि चेन की कीमत करीब 7 लाख रुपये थी. हालांकि, वीडियो में चेन चोरी होते हुए साफ तौर पर दिखाई नहीं देती है लेकिन नेता जी की घबराहट साफतौर पर बता रही थी उनके लिए उस चैन की कीमत क्या थी. इस  घटना के बाद की चर्चा और पोस्ट के जरिए यह दावा सामने आया है. यही वजह है कि वीडियो देखने वाले लोग भी सोच में पड़ गए कि आखिर इतनी भीड़ में चेन कब और कौन ले गया होगा.

सोशल मीडिया पर लोगों ने लिए मजे

वीडियो पर यूजर्स ने घटना को लेकर मजेदार अंदाज में प्रतिक्रियाएं दीं. एक यूजर ने लिखा किसी ने इसका चैन मार दिया मौका देखकर. वहीं दूसरे ने मजाकियां अंदाज में कहा कि सोना पहन कर निकलेगा तो यही हाल होगा. एक यूजर ने नेताजी को तंज कसते हुए लिखा कि अरे भाई मेहनत की कमाई का कोई मुकाबला नहीं. वहीं एक कमेंट में कहा गया, मेहनत की कमाई से ज्यादा तो चोर की मेहनत चर्चा में आ गई.

यह भी पढ़े : सांप की तरह सड़क पर लहरा रहा था DJ गाड़ी, दर्दनाक हादसे का वीडियो वायरल