- JioPC के प्लान ₹1,000 से शुरू, जिसमें GST शामिल है.
रिलायंस जियो ने JioPC को अब एक स्टैंडअलोन सब्सक्रिप्शन के तौर पर सभी इंटरनेट यूजर्स के लिए उपलब्ध कर दिया है. इसकी मदद से यूजर अपने मौजूदा लैपटॉप या कंप्यूटर पर क्लाउड के जरिए 16GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज का एक्सेस लिया जा सकता है. खास बात यह है कि इसके लिए नया हार्डवेयर खरीदने या कंप्यूटर में कोई नया पार्ट लगाने की जरूरत नहीं होगी. JioPC आपके पुराने कंप्यूटर को क्लाउड की ताकत से ज्यादा पावरफुल बनाएगा. कंपनी का दावा है कि JioPC की मदद से 8 साल पुराना कंप्यूटर भी आज के AI-powered ऐप्स के लिए जरूरी परफॉर्मेंस, स्टोरेज और क्षमता हासिल कर सकता है.
क्या किसी भी इंटरनेट यूजर के लिए उपलब्ध है JioPC?
JioPC पहले सिर्फ JioHome ब्रॉडबैंड यूजर्स के लिए उपलब्ध था, लेकिन अब इसे किसी भी टेलीकॉम या ब्रॉडबैंड कंपनी के इंटरनेट कनेक्शन के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है. JioPC लेने के लिए Jio का इंटरनेट कनेक्शन होना जरूरी नहीं है. कंपनी के मुताबिक, इसे पांच मिनट से भी कम समय में एक्टिव किया जा सकता है. इसके लिए डेटा माइग्रेशन, नया हार्डवेयर इंस्टॉल करने या डाउनटाइम की जरूरत नहीं है.
क्या है 16GB RAM और 1TB स्टोरेज वाला प्लान?
JioPC के प्लान 1,000 रुपये से शुरू होते हैं. 8GB RAM और 500GB स्टोरेज वाला प्लान 2 महीने के लिए 1,000 रुपये में मिलता है. वहीं JioPC Ultra में 16GB RAM और 1TB स्टोरेज मिलता है, जिसकी 2 महीने की कीमत 1,200 रुपये है. 5 महीने के प्लान की कीमत 2,000 रुपये और 2,500 रुपये है. वहीं 12 महीने के प्लान के लिए 4,000 रुपये और 5,000 रुपये देने होंग. सभी कीमतों में GST शामिल है.
यह भी पढ़ें – GTA 6 का क्रेज! Netflix पर 4 दिन में 31.1M Views, जानें गेम में क्या नया?
क्लाउड से मिलेगी पुराने PC को नई पावर
JioPC में कंप्यूटिंग का बड़ा हिस्सा क्लाउड पर होता है. इसी वजह से कंपनी पुराने कंप्यूटर को ज्यादा पावरफुल कंप्यूटिंग एक्सपीरियंस देने का दावा कर रही है. Jio के मुताबिक, यह खास तौर पर उन कंप्यूटरों के लिए यूजफुल हो सकता है जो समय के साथ स्लो हो गए हैं, स्टोरेज की कमी से जूझ रहे हैं या पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम पर चल रहे हैं.
JioPC चलाने के लिए क्या जरूरी होगा?
JioPC क्लाउड आधारित सर्विस है, इसलिए इसके लिए अच्छा और स्थिर इंटरनेट कनेक्शन जरूरी होगा. इसे ब्रॉडबैंड के अलावा भरोसेमंद 4G या 5G कनेक्शन के जरिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है. कंपनी इसे पुराने कंप्यूटर को बिना नया हार्डवेयर खरीदे आधुनिक और AI-ready बनाने के ऑप्शन के तौर पर पेश कर रही है.
यह भी पढ़ें – एक प्लान से चलेंगे 4 SIM, Calling और 5G डेटा फ्री! जानें पूरा फायदा





