जुबान मोड़कर अलग-अलग डिजाइन बनाती है यह लड़की, वीडियो हो रहा वायरल

जुबान मोड़कर अलग-अलग डिजाइन बनाती है यह लड़की, वीडियो हो रहा वायरल


आपने सोशल मीडिया पर लोगों के करतब वाले कई वीडियो वायरल होते हुए देखे होगें. वायरल होने के लिए लोग न जाने क्या-क्या करते हैं, लेकिन केरल के मलप्पुरम की एक छोटी बच्ची का ऐसा अनोखा टैलेंट वायरल हुआ है, जो न आपने कभी देखा होगा और नहीं सुना होगा. असल में यह बच्ची अपनी जीभ को ऐसे अजीब तरीके से मोड़ लेती है, जिसे आम आदमी के लिए कर पाना लगभग असंभव है. जीभ तो हर इंसान की लचीली होती है, लेकिन बच्ची की जीभ का लचीलापन देखकर हर कोई हैरान हो रहा है. वह अपनी जीभ को मोड़कर नाक की नोक और ठुड्डी तक भी पहुंचा सकती है. इसका यह टैलेंड कई रिकॉर्ड भी बना चुका है. 

क्या है यह अद्भुत टैलेंट

वायरल वीडियो में बच्ची को पांच तरीके से जीभ मोड़ते हुए देखा जा रहा है. देखने वालों को जरूर वीडियो शुरूआत में थोड़ा सोचने पर मजबूर कर सकता है. लेकिन बच्ची जिस तरह से अपनी जीभ को मोड़ रही है, उसे देख लोग उसकी तारीफ कर रहे हैं. यह एक ऐसा अनोखा और नया टैलेंट है जिसे हर कोई नहीं कर सकता. बच्ची का इस तरह से जीभ मोड़ने और नाक तक पहुंचाने की क्षमता को मेडिकल भाषा में ‘गोरलिन साइन’ (Gorlin Sign) कहा जाता है. यह असल में कोई बीमारी नहीं है, बल्कि यह जीभ के असामान्य लचीलेपन और उस पर नियंत्रण रखने की प्राकृतिक क्षमता से जुड़ी एक दुर्लभ खूबी है.

यह भी पढ़े : समुद्र किनारे प्रेमी संग घूम रही प्रेमिका पर गिरी बिजली, मौत का वीडियो वायरल

कमेंट्स में लोग कर रहे तारीफ

कई लोगों को तो अपनी आंखों पर भरोसा ही नहीं हो रहा है कि ऐसा कोई व्यक्ति असल में कर भी सकता है. हांलाकि वायरल वीडियो पर लोग काफी कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है कि क्या गजब टैलेंट है. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है मेरा ऐसे टैलेंट का सलाम है. एक अन्य यूजर ने यह भी कहा कि बच्ची को अपने इस अनोखे टैलेंट को और आगे बढ़ाना चाहिए और लोगों तक इसे पहुंचाना चाहिए. सोशल मीडिया पर तो बच्ची को काफी तारीफें मिल ही रही है. लेकिन असल में मलप्पुरम की इस बच्ची को जीभ के इस असाधारण लचीलेपन और क्षमता के कारण, उसका नाम ‘इंडिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स’ में भी दर्ज है.

यह भी पढ़े : रानू मंडल ने लता मंगेश्कर की आवाज में गाया इक प्यार का नगमा- भावुक हुए यूजर्स