नेपाल में बाढ़ और तबाही के बीच इंसानियत की खूबसूरत तस्वीर दिखाने वाला एक वीडियो सोशल प्लेटफार्म X पर वायरल हो रहा है. वीडियो में कुछ दिन पलले ही पैदा हुआ एक छोटा बच्चा बाढ़ के पानी में बहकर नदी किनारे आ जाता है, जिसके बाद सेना के जवान उसे सुरक्षित बाहर निकालते हैं. मासूम को बचाने का यह मंजर लोगों को भावुक कर रहा है. वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने बच्चे की सलामती के लिए प्रार्थना की और रेस्क्यू टीम की तारीफ भी की.
वीडियो में क्या दिखाया गया है?
सोशल मीडिया के इस वायरल वीडियो में एक छोटे बच्चे को जवानों के साथ देखा जा सकता है. बच्चा एक छोटे से पालने में लेटा हुआ है और जवान उसे संभालते नजर आ रहे हैं. आसपास कुछ और उस क्षेत्र के लोग लोग भी मौजूद नजर आते हैं और जवानों से सवाल करते हुए नजर आते हैं. वीडियो में जवान बच्चे को लेकर काफी सहज और खुश दिखाई दे रहे हैं.
कितना दिल दहला देने वाला, लेकिन उतना ही खूबसूरत पल…. ❤️
बाढ़ के बीच बचाई गई यह नन्ही सी जान इस बात का प्रमाण है कि सबसे मुश्किल वक्त में भी इंसानियत और करुणा की रोशनी बुझती नहीं है
इस मासूम बच्ची और बाढ़ से प्रभावित हर परिवार के लिए दिल से दुआ है
ईश्वर करे यह नन्ही बच्ची… pic.twitter.com/Qy7lRLhn0Y
— Sanju (@SanjuKu79832010) September 2, 2026
यह भी पढ़े : पुल टूटा तो किसान ने खेत से निकाल दिया रास्ता, 30 रुपये ले रहा टोल
जवानों ने बचाई मासूम की जान
इस वीडियो में जवान बच्चे को सुरक्षित बचाने के बाद उसकी देखभाल करते दिखाई देते हैं. बाढ़ के पानी के बीच बच्चे तक पहुंचना और उसे उस बाढ़ के पानी से इतने छोटे बच्चे को सुरक्षित निकालना इस वीडियो को सबसे भावुक और महत्वपूर्ण बना देता है. इसी वजह से यह क्लिप सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान तेजी से खींच रही है. हालांकि, यूजर्स चिंता जता रहे हैं कि इसके मां-बाप सुरक्षित बचे भी हैं या नहीं.
वीडियो देखकर भावुक हुए यूजर्स
वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोग बच्चे को देखकर भावुक नजर आए. एक यूजर ने लिखा, बहुत प्यारा बच्चा लग रहा है वहीं दूसरे ने उस कमेंट का रिप्लाई करते हुए कहा, हां बहुत क्यूट बच्चा है. एक यूजर ने लिखा है कि बच्चे के चेहरे की चमक बता रही है कि उसे बचाने वाले लोग उसे देखकर कितने खुश हैं. कई लोगों ने बच्चे की तबीयत और उसके माता-पिता से उस बच्चे की जल्द मिलने की प्रार्थना भी की.
कुछ यूजर्स ने बच्चे को बचाने वाले जवानों और रेस्क्यू टीम की तारीफ की. एक कमेंट में लिखा गया, सलाम है उन सभी रेस्क्यू टीमों को, जिन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर जिंदगियां बचाईं. वहीं एक यूजर ने लिखा, खुदा हर किसी के माल, जान-सामान की हिफाजत करे. लोगों ने बच्चे के सुरक्षित बचने पर खुशी जताते हुए जवानों के लिए भी प्रार्थना भी की.
यह भी पढ़े : समुद्र किनारे प्रेमी संग घूम रही प्रेमिका पर गिरी बिजली, मौत का वीडियो वायरल





