घर पर ऐसे बनाएं माखन मिश्री का भोग, उंगलियां चाटते रह जाएंगे भक्त

सबसे पहले घर की ताजी मलाई लें और उसे अच्छी तरह फेंटें. अगर घर में मलाई न हो तो बाजार की मलाई का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. कुछ देर फेंटने के बाद मलाई से मक्खन अलग होने लगेगा. इसे निकालकर साफ पानी से हल्का धो लें, ताकि अतिरिक्त छाछ निकल जाए और माखन मुलायम हो जाए.

अब इस तैयार माखन को एक साफ कटोरी में निकालें और इसमें स्वाद के अनुसार मिश्री डालें. मिश्री को छोटे टुकड़ों में डाल सकते हैं. माखन की मलाईदार बनावट के साथ मिश्री का हल्का मीठा स्वाद भोग को स्वादिष्ट बना देगा.

अगर आप माखन-मिश्री को थोड़ा खास बनाना चाहते हैं तो इसमें बारीक कटे बादाम, काजू या पिस्ता मिला सकते हैं. थोड़ी सी इलायची डालने से इसकी खुशबू और स्वाद भी बढ़ जाएगा. हालांकि सादा माखन-मिश्री भी भोग के लिए आसानी से तैयार की जा सकती है.

माखन-मिश्री का भोग बनाते समय ताजी और साफ सामग्री का इस्तेमाल करें. जन्माष्टमी पर कई लोग भोग को सरल और सात्विक रखना पसंद करते हैं. इसलिए अपनी पसंद के अनुसार इसमें सिर्फ माखन और मिश्री भी रख सकते हैं.

तैयार माखन-मिश्री को छोटी कटोरी या भोग के लिए इस्तेमाल होने वाले साफ बर्तन में रखें. इसके ऊपर मिश्री के कुछ टुकड़े और थोड़े से मेवे डालकर सजा सकते हैं. इससे भोग देखने में भी सुंदर लगेगा और फोटो के लिए भी अच्छा दिखेगा.

अब पूजा के दौरान माखन-मिश्री को भगवान कृष्ण के सामने रखें और श्रद्धा के साथ भोग अर्पित करें. जन्माष्टमी के मौके पर घर में तैयार किया गया यह आसान भोग पूजा की थाली का की शोभा बढ़ा देगा

Published at : 02 Sep 2026 06:56 PM (IST)

फूड फोटो गैलरी