AAP vs BJP on Arvind Kejriwal: भाजपा का आरोप है कि केजरीवाल ने खुद को कट्टर ईमानदार बताते हुए दिल्ली और देश की जनता को धोखा दिया है।
By Arvind Dubey
Publish Date: Solar, 24 Mar 2024 08:02 AM (IST)
Up to date Date: Solar, 24 Mar 2024 08:02 AM (IST)
HighLights
- दिल्ली शराब नीति कांड में हुई है केजरीवाल की गिरफ्तारी
- हाई कोर्ट से भी नहीं राहत, होली बाद ही होगी सुनवाई
- ईडी के नो समन की अनदेखी के बाद हुई कार्रवाई
एजेंसी, नई दिल्ली। दिल्ली शराब नीति कांड में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से हंगामा जारी है। इस बीच, रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में आम आदमी पार्टी बनाम भाजपा का विरोध प्रदर्शन देखने को मिलेगा।
आम आदमी पार्टी ने रविवार को पुतला दहन का कार्यक्रम रखा है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाने की कोशिश की जाएगी। बता दें, पूरे घटनाक्रम के बाद पीएम मोदी आप कार्यकर्ताओं के निशाने पर हैं।
केजरीवाल के भ्रष्टाचार का होलिका दहन
वहीं दिल्ली के भाजपा कार्यकर्ता भी आज सड़कों पर होंगे और अरविंद केजरीवाल के भ्रष्टाचार का होलिका दहन करेंगे। भाजपा का आरोप है कि केजरीवाल ने खुद को कट्टर ईमानदार बताते हुए दिल्ली और देश की जनता को धोखा दिया है।
जेल में मुख्यमंत्री कार्यालय खोलने की अनुमति मांगेंगे: भगवंत मान
इस बीच, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री बने रहेंगे। केजरीवाल इस्तीफा नहीं देंगे और जेल में रहते हुए काम करेंगे।
बकौल भगवंत मान, हम कोर्ट से अनुमति मांगेंगे कि केजरीवाल को जेल से ही सरकार चलाने की अनुमति दी जाए। कहीं संविधान में नहीं लिखा है कि जेल में रहते हुए काम नहीं किया जा सकता है।






