Datia Information: वन क्षेत्र से मिट्टी खोदकर ले जा रहे लोगों ने वनरक्षक को पीटा

आरोपितों के साथ आई महिला ने वनरक्षक की चप्पलों से मारपीट कर दी। साथ ही फावड़ा मारकर उसे चोट पहुंचाई।

By Hemant Kumar Upadhyay

Publish Date: Solar, 24 Mar 2024 06:18 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 24 Mar 2024 06:20 AM (IST)

Datia News:  वन क्षेत्र से मिट्टी खोदकर ले जा रहे लोगों ने वनरक्षक को पीटा

HighLights

  1. विधायक से बातचीत का ओडियो प्रसारित होने पर मामला गरमाया
  2. सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मोहना के हनुमान मंदिर के पास का मामला
  3. जंगल से मिट्टी खोदकर ले जा रहे लोगों को रोकने पर उन्होंने वनरक्षक की मारपीट कर दी।

नईदुनिया प्रतिनिधि, दतिया । सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मोहना के हनुमान मंदिर के पास नहर के निकट जंगल से मिट्टी खोदकर ले जा रहे लोगों को रोकने पर उन्होंने वनरक्षक की मारपीट कर दी।

इस संबंध में वनरक्षक अखिल गोस्वामी पुत्र विपिन गोस्वामी निवासी दांतरे की नरिया आसो माई की गली ने सिविल लाइन थाने में शासकीय कार्य में बाधा और मारपीट की रिपोर्ट अज्ञात चार लोगों पर दर्ज कराई है। जिसमें उल्लेख है कि वनक्षेत्र की भूता जंगल स्थित जमीन से कुछ लोग लोडिंग वाहन से मिट्टी खोदकर अवैध रूप से ले जा रहे थे।

जिनमें एक महिला और तीन पुरुष शामिल थे। उक्त लोगों को जब वनरक्षक ने रोका तो आरोपित उससे अभद्रता पर उतर आए। इस दौरान आरोपितों के साथ आई महिला ने वनरक्षक की चप्पलों से मारपीट कर दी। साथ ही फावड़ा मारकर उसे चोट पहुंचाई।

यह पूरा मामले शनिवार को उस समय गरमा गया जब वनरक्षक अखिल गोस्वामी और दतिया विधायक राजेंद्र भारती के बीच हुई बातचीत का एक ओडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया। बताया जाता है कि ओडियो में दतिया विधायक, वनरक्षक से पूछ रहे हैं कि बच्चों से मारपीट क्यों करते हो।

इस बात पर वनरक्षक का कहना था कि उक्त लोग वन क्षेत्र से मिट्टी खोदकर ले जा रहे थे जब उन्हें रोका तो आरोपितों ने उसके साथ मारपीट की और उसे चोट पहुंचाई। वनरक्षक ने कहाकि उक्त लोग विधायक के नाम की धौंस भी दे रहे थे। मारपीट का शिकार हुआ वनरक्षक अखिल गोस्वामी दतिया के भाजपा नेता का पुत्र बताया जाता है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    प्रिंट मीडिया में कार्य का 33 वर्ष का अनुभव। डिजिटल मीडिया में पिछले 9 वर्ष से कार्यरत। पूर्व में नवभारत इंदौर और दैनिक जागरण इंदौर में खेल संपादक और नईदुनिया इंदौर में संपादकीय विभाग में अहम जिम्‍मेदारियों का