सोशल मीडिया और इंटरनेट पर ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीरें लोगों को खूब पसंद आती हैं. इन तस्वीरों में कुछ ऐसा छिपा होता है, जिसे पहली नजर में देख पाना आसान नहीं होता. सामने से तस्वीर बिल्कुल सामान्य लगती है, लेकिन ध्यान से देखने पर उसके अंदर छिपी कोई आकृति, नंबर या पैटर्न दिखाई देता है. ऐसी ही एक तस्वीर इन दिनों लोगों के दिमाग और नजरों दोनों का टेस्ट ले रही है.
इस ऑप्टिकल इल्यूजन में एक घूमती हुई सर्पिल आकृति दिखाई देती है. देखने में यह बस एक सामान्य पैटर्न लगता है, लेकिन इसी पैटर्न के बीच एक नंबर बड़ी चालाकी से छिपा हुआ है. चुनौती यह है कि आपको उस नंबर को सिर्फ 6 सेकंड में पहचानना है.
नजरें जमाइए… नंबर सामने है!
तस्वीर को देखते ही ज्यादातर लोगों की नजर सर्पिल पैटर्न पर अटक जाती है. घुमावदार डिजाइन की वजह से दिमाग को यह समझने में थोड़ी परेशानी होती है कि आखिर नंबर कहां छिपा है. यही इस पहेली की खासियत है. नंबर तस्वीर में मौजूद है, लेकिन उसे इस तरह पैटर्न में मिलाया गया है कि पहली नजर में वह दिखाई नहीं देता. इसलिए अगर आपको पहली कोशिश में नंबर नजर नहीं आया तो परेशान होने की जरूरत नहीं है.
6 सेकंड का है चैलेंज
अब असली परीक्षा शुरू होती है. तस्वीर को ध्यान से देखिए और खुद को सिर्फ 6 सेकंड का समय दीजिए. अपनी नजरें तस्वीर के बीच वाले हिस्से पर टिकाइए और पैटर्न को गौर से देखने की कोशिश कीजिए. कुछ लोगों को नंबर तुरंत दिखाई दे सकता है, जबकि कुछ लोगों को थोड़ी देर तक तस्वीर देखने के बाद भी कुछ समझ नहीं आएगा. यही वजह है कि यह इल्यूजन आपकी ऑब्जर्वेशन स्किल और विजुअल परसेप्शन का दिलचस्प टेस्ट बन जाता है.
टाइम खत्म… क्या आपको नंबर दिखा?
6… 5… 4… 3… 2… 1…
समय खत्म!
अगर आपने तय समय के भीतर छिपा नंबर खोज लिया है तो बधाई. आपकी नजरों ने इस उलझे हुए पैटर्न के बीच छिपी चीज को पकड़ लिया. लेकिन अगर अभी तक नंबर नहीं मिला है तो कोई बात नहीं, नीचे दिए गए तरीके से एक बार फिर कोशिश कीजिए.
ऐसे दिखाई देगा छिपा हुआ नंबर
नंबर देखने के लिए तस्वीर के बीच वाले हिस्से पर ध्यान केंद्रित करें. अब धीरे-धीरे अपने सिर को तस्वीर से पीछे की तरफ ले जाएं. करीब 15 से 20 सेंटीमीटर की दूरी तक पीछे जाने पर पैटर्न के बीच छिपा नंबर ज्यादा साफ नजर आ सकता है.
यह भी पढ़ें: छत पर लहराई शर्ट और रेस्क्यू करने पहुंच गया हेलिकॉप्टर- नेपाल का वीडियो वायरल
और अब राज खोल देते हैं…
तस्वीर में छिपा नंबर है 20.
अगर आपको 6 सेकंड में 20 दिखाई दे गया था, तो समझिए आपकी नजरों ने इस ऑप्टिकल इल्यूजन का टेस्ट पास कर लिया. वहीं अगर नंबर खोजने में ज्यादा समय लगा, तो एक बार फिर तस्वीर को देखकर अपनी नजरों को चुनौती दीजिए शायद अगली बार आप इसे कुछ ही सेकंड में पकड़ लें.
यह भी पढ़ें: बाढ़ में बह रहे बच्चे को बचाने के लिए जान पर खेल गई मादा हाथी, देखें प्यार Video





